कानपुर

Kanpur News : बेटे की प्रेमिका को भगाकर ले जाने वाले युवक ने पत्नी को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों?

Kanpur News : यूपी के कानपुर में बेटे की प्रेमिका को लेकर भागे युवक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। इसके बाद युवक ने पुलिस के सामने सारा ठीकरा अपनी पत्नी पर फोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2023, 3:19 PM IST
Father eloped with son girlfriend in Kanpur, arrested

Kanpur News : कानपुर में बेटे की प्रेमिका को भगाकर ले जाने वाले पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पिता ने अपना गुनाह कबूल किया है, साथ ही अपनी पत्नी को भी कठघरे में खड़ा किया। बुधवार को चकेरी पुलिस ने बरामद की गई युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और फिर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने ले गई। इस दौरान युवती ने भी युवक के पक्ष में बयान दिए हैं। युवती का कहना है कि उसे कमलेश पसंद है।

पीड़िता के बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई
एसीपी चकेरी के मुताबिक मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान पीड़िता देगी उसी के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। कंचौसी गांव औरैया निवासी राजमिस्त्री कमलेश कुमार 17 मार्च 2023 को बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया था।

पुलिस ने उसे युवती के साथ मंगलवार को दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद युवती और कमलेश से पूछताछ की गई। कमलेश ने कहा कि उसके युवती से संबंध हो गए थे। पत्नी बच्चों को लेकर अलग रहती थी। 17 मार्च को युवती को रामादेवी बुलाया।

भागने से पहले बेटे केे बुलाया था रामादेवी चौराहे पर
बेटे को भी सूचना दी थी मगर वह नहीं आया। इसके बाद दोनों पनकी स्टेशन पहुंचे। ट्रेन पकड़कर दिल्ली चले गए थे। कमलेश ने कहा मुझे शर्म आती है, मगर मैं भी कुछ कर नहीं सकता था। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने के लिए भेजा गया है। कमलेश और उसके बेटे से पूछताछ जारी है। जो भी बयान युवती देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समाज क्या कहता, उससे मतलब नहीं
युवती से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि समाज क्या कहता है, उससे मतलब नहीं है। मुझे कमलेश पसंद है और मैं उसी के साथ रहूंगी। युवती ने कहा कि कमलेश परेशान है। उसकी मदद करने के लिए जो करना पड़े करूंगी।

Updated on:
27 Apr 2023, 3:19 PM IST
Published on: