कानपुर

थानेदार के बेटे की दिखाई दादागिरी, शादी समारोह में की जमकर फायरिंग

लखनऊ में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात भानु प्रताप सिंह की बेटी की शादी बर्रा थानाक्षेत्र के नक्षत्र वाटिका निवासी राहुल के साथ तय हुई थी।
3 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 2:58 PM IST
kanpur

कानपुर. लखनऊ में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात भानु प्रताप सिंह की बेटी की शादी बर्रा थानाक्षेत्र के नक्षत्र वाटिका निवासी राहुल के साथ तय हुई थी। इंस्पेक्टर ने बरात का कार्यक्रम कानपुर स्थित एक गेस्टहाउस से किया था। जनाती बरातियों की आगवानी कर रहे थे, तो कुछ युवा डीजे की धून में थिरक रहे थे। इसी दौरान थानेदार के बेटे ने अपनी बहन की शादी समारोह के दौरान पिस्टल निकाल कर जमकर फायरिंग की। लोगों ने रेकने की कोशिश की, पर खाकीधारी पिता के रसूख के चलते वह नहीं माना और आधे घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। पिस्टल की गोली खत्म हो जाने के बाद युवक लाइसेंसी राइफल ले आया और उससे ताबड़तोड़ फायर किए। इतना ही नहीं युवक ने मोबाइल के जरिए फायरिंग का वीडियो अपने मित्र के जरिए बनाया और खुद अपनी ही फेसबुक के जरिए सोशल मीडिया में वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो की जानकारी जैसे ही एसएसपी अखिलेश मीणा को को हुई तो उन्होंने बर्रा पुलिस को जांच के आदेश दे दिए। पुलिस मौके पर गई, लेकिन खाकीधारी के बेटे को अरेस्ट करने के बजाए खानापूर्ति कर लौट गई।


बहन के शादी में की हर्ष फायरिंग
हाईकोर्ट द्धारा हर्ष फायरिंग पूर्णतया प्रतिबंधित किये जाने के बाद भी लोग अपना जलवा और रसूख दिखाने के चक्कर में हर्ष फायरिंग करने से बाज़ नहीं आते हैं।हाल ही में लखीमपुर में तिलक समारोह में पिस्टल से चली गोली से दूल्हे की मौत हो गई, बावजूद लोग फिर भी शराब के नशे में हाई कोर्ट के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडिओ से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। बीती 27 अप्रैल को पुलिस विभाग के इन्स्पेक्टर भानु प्रताप सिंह की बेटी की शादी थाना बर्रा क्षेत्र के नक्षत्र वाटिका से हुई थी। जिसमे इन्स्पेक्टर भानु प्रताप सिंह के बेटे पुष्पराज ने इन्स्पेक्टर पिता के रसूख के चलते खुलेआम क़ानून की धज्जियां उड़ाई। पहले दर्जन भर फायर बन्दूक से किये फिर रिवॉल्वर से किये ताबड़तोड़ फायर इसके बाद पूरे वीडिओ को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।


तो बेटा हथियारों से जश्न बना रहा था
बरात आने के बाद द्धारचार की रश्म अदाएगी का कार्यक्रम इंस्पेक्टर भुनप्रताप कर रहे थे तो उधर उनका लाड़ला बेटर लाइसेंसी पिस्टल लेकर जयमाले के पास आ धमका। इस दौरान उनसे करीब आधे घंटे तक जमकर फायरिंग की। शादी समारोह में कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने युवक को नहीं रोका। इंस्पेक्टर भानुप्रताप लखनऊ में तैनात हैं और शादी समारोह में कई आईपीएस और आईएएस अफसर भी आए हुए थे। इंस्पेक्टर का बेटा बहन की शादी को कुछ अगल तरीके से इंजाव कर रहा था। उसके साथ कई युवक थे, जो फायरिंग के कारतूस उठा कर उसे दे रहे थे। युवक ने कई राउंड फायरिंग की। इतना ही नहीं जब पिस्टल के कारतूत खत्म हो गए तो वह घर पर रखी लाइसेंसी राइफल ले आया और उससे फायर करने लगा। तभी बारातियों ने उसे हर्ष फायरिंग करने से रोका पर वह नहीं माना। राइफल की गोलियां खत्म होने के बाद उसने बंदूक को रखा।


हो सकता था बड़ा हादसा
जिस वक्त युवक फायरिंग कर रहा था उस समय वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। साथ ही बरा और नौबस्ता थाने की पुलिस भी शादी समारोह में शामिल थी। पर किसी ने उसे नहीं रोका। स्थानीस लोगों ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और जब हमलोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने हमें भगा दिया। इतना ही नहीं थानेदार के दबंग बेटे ने अपने मित्र से हर्ष फायरिंक के वीडियो बनवाए और अपनी फेसबुक के जरिए उन्हें शेयर भी कर दिया। इतना सब कुछ होने के बाद भी कानपुर पुलिस ने दरोगा के बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एसएसपी अखिलेश मीणा ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Published on: