डिप्टी सीएम बोले- श्रम का जश्न मनायें
श्रमिक दिवस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रम के बिना किसी भी व्यक्ति का कोई मोल नहीं होता है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने राष्ट्र बनाने में मदद की है। आइए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम का जश्न मनाएं, जिन्होंने इस महान भूमि का निर्माण किया है।