11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों में करोड़पति बीजेपी सांसद का भी नाम, लोगों ने जताई आपत्ति तो मचा हंगामा

नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के गरीबों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा देने के लिये 'आयुष्मान भारत योजना' शुरू की है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

May 01, 2018

ayushman bharat scheme

लखनऊ. नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के गरीबों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा देने के लिये 'आयुष्मान भारत योजना' शुरू की है। सरकार का दावा है कि 'मोदी केयर' के नाम से भी फेमस इस महत्वपूर्ण योजना से गरीबों को लाभ मिलेगी। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह के संसदीय क्षेत्र के भगीपुर ग्राम पंचायत में 'आयुष्मान भारत' के लाभार्थियों की सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कई गरीब परिवारों के नाम शामिल नही थे, लेकिन भाजपा सांसद का नाम देखकर हर कोई भौंचक्का रह गया।

भारतीय जनता पार्टी के ग्राम स्वराज अभियान के तहत एटा में 'आयुष्मान भारत' दिवस का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि एटा जिले में 72 हजार लाभार्थी परिवारों की लिस्ट तैयार की गई है। कार्यक्रम के दौरान जब ग्राम पंचायत के 512 लाभार्थियों की लिस्ट सार्वजनिक की गई तो सूची में अपना नाम देखने के लिये लोगों की होड़ मच गई। कई पात्र परिवारों के नाम लिस्ट से गायब थे, लेकिन लिस्ट के 118वें नंबर पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम 'आयुष्मान भारत' के लाभार्थियों की सूची में शामिल था। लोगों ने आपत्ति जताई तो हंगामा मच गया। लोगों ने कहा कि साक्षी महाराज की जगह पर किसी पात्र का नाम होना चाहिये। इस लिस्ट में साक्षी महाराज के अलावा उनके भाई विजय स्वरूप का नाम भी शामिल था। बता दें कि उन्नाव से बीजेपी सांसद एटा के उदैतपुर गांव के मूल निवासी हैं। लेकिन वह लंबे समय से उन्नाव में भी रह रहे हैं।

जिम्मेदार बोले
मामला मीडिया में आते ही प्रशासनिक अधिकारी बगले झांकने लगे। एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने कहा कि लाभार्थियों की जो लिस्ट चस्पा की गई है, वह उन्हें केंद्र सरकार से मिली है। लिस्ट जैसी है, वैसी ही प्रदर्शित करने के निर्देश उन्हें अधिकारियों से मिले हैं। वहीं, एटा जिलाधिकारी अभय किशोर ने लाभार्थियों की सूची में सांसद का नाम आना, प्रशासनिक चूक करार दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जल्द ही 'आयुष्मान भारत' के लाभार्थियों की नई सूची जारी करेगा।

'आयुष्मान भारत' योजना के तहत गरीबों का मुफ्त इलाज
देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिये केंद्र सरकार ने 'आयुष्मान भारत' नाम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस हर साल देगी। इसमें पुरानी बीमारियों को भी शामिल किया जायेगा। योजना के दायरे में अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च के साथ ही ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस भी आयेगा।

करोड़पति हैं सांसद साक्षी महाराज
2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान दिये हलफनामे में बीजेपी सांसद ने खुद की संपत्ति करीब तीन करोड़ रुपये बताई है। इसके अलावा वह छह छोटी-बड़ी गाड़ियों के मालिक भी हैं। उनके पास तीन लाइसेंसी हथियार भी हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग