इसलिये नाराज हैं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सूत्रों की मानें तो, गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव के कैंडिडेट्स का चयन हो या फिर संगठन और सरकार की नीतियों की बात हो, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से उनसे राय न लिये जाने से ओम माथुर नाराज हैं। हाल ही संपन्न हुए दोनों उपचुनाव में बिना उनकी मर्जी के कैंडिडेट सिलेक्ट किये गये। इससे आहत होकर उन्होंने अपना इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों की मानें, इसकी वजह संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से उनका गहरा मतभेद भी है।