कानपुर

उन्नाव रेप केस: बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कुलदीप सिंह सेंगर ने मांगी जमानत

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कोर्ट से बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत मांगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2023, 2:47 PM IST
kuldeep.jpg

रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत मांगी है। कुलदीप सिंह सेंगर ने कोर्ट से कहा कि उन्हें बेटी की शादी में शामिल होना है। इसलिए उन्हें अंतरिम जमानत दी जाए। वहं कोर्ट ने इस अंतरिम जमानत देने से पहले सीबीआई को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर रेप केस में 10 साल की सजा काट रहे हैं। इसके अलावा उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत से उन पर संबंधित केस है।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: कोयसला ब्लॉक में फॉर्मासिस्ट के भरोसे 5 पशु अस्पताल, सालों से खाली है डॉक्टर के पद
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने इस मामले में सीबीआई से जवाब मांगा है। इसके साथ ही अंतरिम जमानत मामले में सुनवाई 16 जनवरी के लिए स्थगित कर दी है। अदालत ने सीबीआई से शादी होने की बात की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

Updated on:
6 Jan 2023, 2:47 PM IST
Published on: