IMD heavy rain alert मानसून मौसम में उथल-पुथल मचाई है। अचानक धुआंधार बारिश देखने को मिल रही है गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD heavy rain alert मौसम विभाग में 7 अक्टूबर तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश होने की संभावना है। कभी जोरदार तो कभी हल्की-फुल्की हो सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 31.2 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 अक्टूबर को 54 प्रतिशत बारिश के साथ 8.5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। यही स्थिति शुक्रवार और शनिवार की भी रहने की संभावना है। फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, औरैया की भी यही स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन अक्टूबर बुधवार का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 4 अक्टूबर है शनिवार को 24 से 29 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि रविवार पांच अक्टूबर को 24 से 31 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है। 40 प्रतिशत बारिश होगी। सोमवार 6 अक्टूबर का तापमान 24 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार सात अक्टूबर का तापमान 23 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।