IMD weather alert about Western disturbance now hit North India मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट किया। जिसके अनुसार आज 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखेगा।
IMD weather alert about Western disturbance now hit North Indiaमौसम विभाग ने मानसून और पश्चिमी विक्षोभ को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार मानसून 2024 विदाई ले चुका है। अब उत्तर भारत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा। इस हफ्ते एक मध्यम दर्जे का पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आज 4 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। इसके अतिरिक्त 8 और 9 अक्टूबर को भी दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। कहीं-कहीं बारिश होने का भी अनुमान है। जानते हैं आज और कल कानपुर का मौसम कैसा रहेगा?
IMD weather alert about Western disturbance now hit North India 4 अक्टूबर को आने वाला पश्चिम विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी, उत्तरी पूर्वी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में असर दिखेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का तापमान 25 डिग्री से लेकर 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। रात में भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
IMD weather alert about Western disturbance now hit North India मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादल भी अपनी उपस्थिति का एहसास कराएंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की संभावना नहीं है।