कानपुर

ग्रीनपार्क से भुवनेश्वर ने किया ऐलान, श्रृंखला के साथ नंबर वन का जीतेंगे खिताब

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में जब कल दोनों टीमें मैदान पर उतरेगी तो कई रिकार्ड बनेंगे तो कई टूटेंगे।

3 min read
Oct 28, 2017
Bhuvneshwar Kumar

कानपुर। भारत के न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक एक दिवसीय मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम में 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी के चलते दोनों टीमें शहर पहुंच चुकी हैं और जीत के लिए नेट पर पसीना बहा रही हैं। शनिवार को पेसर भुवनेश्वर कुमार ने मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान ऐलान किया कि टीम इंडिया कानपुर का मैच जीतकर श्रृंखला के साथ नंबर एर की रैंक हासिल कर लेगी। कुमार टीम की रणनीति पर तो कुछ नहीं बोले, लेकिन इतना जरूर कहा कि यहां पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। शाम के वक्त यहां गेंद ज्यादातर स्विंग करती हैं।

कीवीयों ने पहली बार दी है टक्कर-
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में जब कल दोनों टीमें मैदान पर उतरेगी तो कई रिकार्ड बनेंगे तो कई टूटेंगे। श्रृंखला जीतने के लिए दोनों टीमें नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं। आज प्रक्ट्रिस के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के लिए लोकल ब्वाय भुवनेश्वर कुमार आए। स्विंग गेदबाज ने कहा कि हम मुंबई में पहला मैच हारे, पुणे में हमने अच्छा मैच जीता और अब कानपुर में हम सिरीज पर अपना कब्जा जमाकर घरेलू मैदान पर दबदबा कायम करेंगे। पिछले कई सालों से टीम इंडिया अपने घरेलू मैदनों में जीत हासिल करती आ रही है और इस दौरान हमने एक भी श्रृंखला नहीं गवांई। मुम्बई मैच के बाद हमने वापसी की है और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के चलते पहली बार हमें सिरीज बचाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद-
कुमार ने पिच के मिजाज के बारे में बताया कि यहां का विकेट मुंबई और पुणे से अलग तरह का है। यहां थोड़ी सर्दी भी पड़ रही है, जिससे गेंद को स्विंग कराने में मदद मिलेगी। भूवी ने पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी के प्रश्न पर कहा कि ये निर्णय टीम इंडिया के कोच और कप्तान लेंगे। भुवी ने कहा कि जब आप लगातार क्रिकेट खेलते हो तो आपका रोल बदलता रहता है। मैं भी पहले की तुलना में काफी मेच्योर हो गया हूं और मेरा काम सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं समय पडऩे पर बल्लेबाजी से भी टीम को मदद करना है। ये जिम्मेदारी का अहसास लगातार क्रिकेट खेलने से आता है और मानसिकता बदल जाती है।

कई कीवी प्लेयर्स आईपीएल का हिस्सा-
भूवी ने कहा कि जब से कीवी टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल की टीमों के सदस्य हैं। इसके चलते खिलाड़ी एक-दूसरे की मजबूती और कमजोरी को जानते हैं। इसे नकारात्मकता से नहीं बल्कि सकारात्मक तरीके से देखा जाना चाहिए। भूवी ने टीम इंडिया में तेज गेदबाजों के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय गेंदबाज कोंच वरूण को दिया। कुमार ने बताया भरत अरुण छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं, जो वाकई फर्क डालती हैं। वह गेंदबाजों से उन बातों पर चर्चा करते हैं, जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होती है और उसे सुलझाने का प्रयास करते हैं। उनकी टेक्निक की समझ अच्छी है और वो तमाम नई टेक्निक्स के जरिए प्रॉब्लम्स सॉल्व करने की कोशिश करते हैं।

साउथी बोले मैच जीतकर श्रृंखला में करेंगे कब्जा-
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने कहा कि टीम इंडिया को इंडिया में हराना कठिन है, लेकिन हमने मुम्बई में मैच जीतकर श्रृंखला में कब्जा करने के लिए खास रणनीति बनाई है। हम ग्रीनपार्क मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगे। टिम साउथी ने कहा कि, यह अलग मैच और अलग कंडीशन में खेला जाएगा। हमारी टीम के खिलाड़ी एक दिन का आराम करने के बाद पूरी तरह से फ्रेश हैं। साउदी ने कहा, कोच खिलाड़ियों को अच्छा बता सकता है, लेकिन उस पर अमल करना तो खिलाड़ी का काम है। जब सभी खिलाड़ी अच्छा करते हैं तभी टीम जीतती है, उसकी यह लय बरकरार रहती है। हम टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे। हमने सीरीज जीत के साथ शुरू की थी और खत्म भी जीत के साथ करना चाहेंगे।

Updated on:
28 Oct 2017 05:31 pm
Published on:
28 Oct 2017 05:16 pm
Also Read
View All