कानपुर

अमानवीय: नाबालिग को थूक चटाया, urine पिलाया, वीडियो वायरल, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Inhuman: lick spit to minor, drink urine कानपुर में दुस्साहसिक घटना सामने आई है।‌ जिसमें नाबालिग किशोर को धोके से बुलाकर कमरे में ले गए। जहां किशोर को थूक चटाया गया, पेशाब भी पिलाया गया। जिसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। अब पुलिस तीनों की तलाश में है।

2 min read
Jun 29, 2025

Inhuman: lick spit to minor, drink urine कानपुर में नाबालिग युवक के साथ अमानवीय, हैवानियत वाली घटना सामने आई है।‌ जिसमें युवक को धोखे से बुलाकर कमरे में ले गए। जहां उसके साथ गलत कार्य किया गया। चप्पल में थूक चटाया गया। इतने से मन नहीं भरा तो पैसाब पिलाया गया। इस बीच पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया। जिसे ब्लर कर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में संज्ञान में लिया और पीड़ित से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के समय नाबालिग किशोर अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय दीपक पाल निवासी जरौली फेज 2 गुजैनी ने बताया कि घरवालों ने उसे निकाल दिया है और रामगोपाल चौराहे के पास बैठा है। दोस्त की बातें सुनकर नाबालिग किशोर दुकान बंद करके दीपक के पास पहुंच गया। दीपक के साथ शांतनु और डीके भी मौके पर मौजूद था।

धोखे से कमरे में ले गए

बातचीत करते हुए तीनों कार से नाबालिग किशोर को कमरे में ले गए। जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर नाबालिग किशोर की पिटाई की और चप्पल पर थूक चटाया गया। अश्लील हरकतें भी की गई।‌ यही नहीं उसे दीपक ने पेशाब पिलाया। शांतनु पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। जबकि डीजे में चप्पल पर अपना थूक चटाया। इस दौरान नाबालिग छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन तीनों ने उसकी नहीं सुनी।

क्या कहते हैं डीसीपी साउथ?

25 जून को हुई इस घटना का वीडियो ब्लर कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना को संज्ञान में लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़ित से संपर्क किया गया है। मिली जानकारी के आधार पर तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। शेख नहीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

Published on:
29 Jun 2025 09:16 am
Also Read
View All

अगली खबर