
ITI Viberm and Tether Drone आईआईटी कानपुर ने ऐसे ड्रोन बनाए हैं। जो भारतीय सेना के लिए काफी उपयोगी होंगे। यह ड्रोन 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और इसके उड़ने की क्षमता 8 घंटे की है। आईआईटी के एयरोस्पेस विभाग के प्रोफेसर अभिषेक ने बताया यह ड्रोन एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान पहुंचाने में भी काफी उपयोगी है। इसके अतिरिक्त ये सुसाइड ड्रोन भी है। जो दुश्मनों को काफी नुकसान पहुंचता है। इन ड्रोन की कीमत 1 करोड़ रुपए के आसपास है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आईआईटी के ऐयरोस्पेस विभाग में ऐसे ड्रोन का निर्माण किया है। जो सेना के लिए काफी उपयोगी साबित होंगें। विभाग के प्रोफेसर अभिषेक ने बताया कि विबर्म ड्रोन का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी खासियत है कि 50 किलोमीटर तक सर्विलांस कर सकता है। दुश्मन की खुफिया जानकारी लेने में यह महत्वपूर्ण है। इसकी हवा में उड़ने की क्षमता भी अन्य ड्रोन से अधिक है। जिसमें काफी हाई विजिबिलिटी कैमरा का प्रयोग किया गया है। कैमरे की कीमत करीब 25 लाख रुपए है।
प्रोफेसर अभिषेक ने बताया कि टीथर ड्रोन भी बनाया जा रहा है। यह इलेक्ट्रॉनिक ड्रोन है। जिसमें बैटरी का प्रयोग किया गया है। यह ड्रोन हवा में लगभग 8 घंटे उड़ सकता है। जबकि यह 100 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है। एक ड्रोन की कीमत 2 करोड़ से लेकर 5 करोड़ के बीच है। जैसे-जैसे ड्रोन से सुविधाएं लेने की डिमांड होगी। वैसे-वैसे यह महंगा होता जाएगा। इन ड्रोन के आर्डर भी मिले हैं।
Updated on:
26 Jun 2025, 4:57 PM IST
Published on:
26 Jun 2025, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.