कानपुर

Heavy rain alert: कानपुर मंडल, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश

IMD very heavy rain alert मौसम विभाग ने कानपुर मंडल सहित बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले तीन दिनों तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Feature image

IMD heavy rain alert मौसम विभाग में अभी-अभी प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, इटावा, सुल्तानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोंडा, औरैया, उन्नाव, कानपुर देहात, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज 27 जुलाई को 23:48 तक बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। अचानक से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

15 से 20 मिलीमीटर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 15 से 20 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान है‌। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। गंगा के मैदानी भागों में मानसून की गतिविधियां थोड़ी बढ़ सकती है। कानपुर मंडल और बुंदेलखंड के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कहीं-कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।

कानपुर मंडल के जिलों के लिए अलर्ट

कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया के लिए मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार 28, 29 और 30 जुलाई को कभी भारी बारिश तो कभी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आज 27 जुलाई को सीएसए कानपुर के ऑब्जर्वेटरी में 7 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि एयरफोर्स में 22 मिली मीटर, सिविल लाइन में 11 मिलीमीटर, नौबस्ता में 18.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। ‌

बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बुंदेलखंड क्षेत्र में सात जिले आते हैं। जिनमें चित्रकूट, झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, महोबा जिला शामिल है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, अमरोहा, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल जिला शामिल है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात देर रात बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 40% बारिश की होने की संभावना है। सोमवार 28 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 34% बारिश हो सकती है। मंगलवार 29 जुलाई का तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 88% बारिश हो सकती है। बुधवार 30 जुलाई का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 93% बारिश हो सकती है। गुरुवार 31 जुलाई का तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 63% बारिश हो सकती है।

Updated on:
28 Jul 2025 08:53 am
Published on:
27 Jul 2025 10:47 pm