
Etawah-Kannauj NHA Accident इटावा में हुए दर्दनाक हादसे में 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय सभी महिलाएं सुबह टहलने के लिए निकली थी। उसी समय तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपों ने टक्कर मार दी। जिससे पांचो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना भरथना थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में 40 वर्षीय सिया, 30 वर्षीय पूनम, 35 वर्षीय सीमा, 40 वर्षीय नीतू और 45 वर्षीय ललिता यादव रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकली थी। इसी बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने पांचो को रौंद दिया। सभी महिलाएं नीचे गिर गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां से ललिता यादव की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान ललिता पत्नी राजेंद्र यादव की मौत हो गई। राजेंद्र यादव लखनऊ में दरोगा के पद पर तैनात है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। भरथना थाना पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है
Updated on:
25 Jul 2025 12:17 pm
Published on:
25 Jul 2025 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
