1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा धर्मांतरण का दर्द: मुस्लिम लड़की की दोस्ती, बेटा गया, घर गया, गुमनामी की जिंदगी बिता रहा परिवार

Agra conversion pain आगरा धर्मांतरण के दर्द एक-एक कर सामने आ रहे हैं। जयपुर का रहने वाला एक परिवार आज गुमनामी की जिंदगी बिता रहा है। पुश्तैनी मकान बेचना पड़ा। जहां आज जावेद नई इमारत खड़ी कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 24 Jul 2025, 8:05 AM IST

Agra conversion pain आगरा धर्मांतरण के दर्द अब बाहर निकाल कर आ रहे हैं। पुलिस के जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी प्रकार का एक मामला जयपुर में बीसीए की पढ़ाई कर रहे युवक के साथ हुई है। जिसमें पढ़ाई के दौरान मुस्लिम युवती से संपर्क हुआ। जिसने ब्रेनवास किया और लड़के को धर्म परिवर्तन के बाद धर्मांतरण गैंग में शामिल कर‌ लिया। बेटे के धर्म परिवर्तन की बात सुन घर में कोहराम बच गया। आज परिवार मोहल्ले वालों के तानों से ऊबकर गुमनामी की जिंदगी बिता रहा है। जबकि लड़का पुलिस की गिरफ्त में है। मामला आगरा धर्म परिवर्तन से ही जुड़ा है। जिसमें पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आगरा धर्म परिवर्तन खुलासा

उत्तर प्रदेश के आगरा धर्म परिवर्तन गैंग की जांच जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। नए खुलासे से हो रहे हैं। जयपुर का रहने वाला एक परिवार आज अपना सब कुछ खो चुका है। पिता ने बड़े अरमानों से अपने पुत्र पियूष सिंह पंवार को बीसीए की पढ़ाई के लिए जयपुर भेजा। जहां उसकी मुलाकात गोवा के रहने वाली आयशा से हुई। आयशा धर्मांतरण गैंग की सदस्य थी।

गोवा की आयशा ने कराया धर्म परिवर्तन

जिसने पीयूष सिंह पंवार को धर्म परिवर्तन के बाद अपने गैंग में शामिल कर लिया और उसे एक नया नाम मोहम्मद अली दिया गया। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीयूष सिंह को समझने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन वह मोहम्मद अली नाम छोड़ने को तैयार नहीं था। बीसीए की जगह मोहम्मद पीयूष सिंह उर्फ मोहम्मद अली धर्मांतरण की पढ़ाई शुरू कर दिया और माता-पिता के समझाने पर घर भी छोड़ दिया। बीसीए के प्रयास के बाद एमसीए की पढ़ाई भी छोड़ दी।

मोहल्ले वालों के ताने से घर बेचा

इधर मोहल्ले वालों के तानों से परेशान पीयूष सिंह का परिवार अपना पुश्तैनी मकान बेचने को मजबूर हो गया। आज परिवार कहीं दूर अपनी गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं। जिससे कि कोई उनसे पीयूष सिंह उर्फ मोहम्मद अली के विषय में बातचीत न करें।‌ आज मोहल्ले वाले भी मोहम्मद अली के विषय में बात करने से कतरा रहे हैं।

आज पीयूष के घर की जगह नई इमारत खड़ी हो रही

दूसरी तरफ पीयूष सिंह का मकान खरीदने वाले जावेद पूरा मकान गिरवा कर एक नई इमारत खड़ी कर रहे हैं। धर्मांतरण का दर्द पीयूष सिंह का परिवार आज भी झेल रहा है। धर्म परिवर्तन करने के बाद बेटे के दूर जाने का दर्द क्या होता है? आज पीयूष सिंह के परिवार से कोई पूछे?

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश