कानपुर

4.2 डिग्री तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला, हाड़ कंपाने वाली सर्दी की शुरुआत, IMD alert

Kanpur coldest district in UP. आईएमडी ने कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार अब रात के साथ दिन का भी तापमान गिरेगा। जिससे दिन में भी ठंड बढ़ जाएगी।
2 min read
Dec 05, 2025
सुबह कोहरे का असर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Kanpur coldest district in UP. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई पड़ रहा है। तापमान में लगातार कमी आ रही है। उत्तर और पश्चिमी हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। मौसम वैज्ञानिक ने सुबह के समय कोहरा छाये रहने की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे में कानपुर का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। इसके बाद मुजफ्फरनगर, इटावा, बरेली और मेरठ का तापमान रहा। प्रदेश में लखीमपुर खीरी और फतेहगढ़ को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

तापमान से समझे मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर पूरे उत्तर प्रदेश में पड़ रहा है। आने वाले समय में तापमान लगातार गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कानपुर का तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मुजफ्फरनगर और इटावा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, बरेली का 5.9 डिग्री और मेरठ का 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, फुरसतगंज, हरदोई, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद का तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

17 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम

जबकि बनारस, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, बाराबंकी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, उरई, झांसी, लखनऊ, नजीबाबाद, बुलंदशहर, आगरा का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में भी आई कमी

अधिकतम तापमान में भी कानपुर नंबर एक पर रहा। जिसके बाद बहराइच, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर का तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में बरेली, मुरादाबाद और नजीबाबाद का तापमान सबसे कम 21 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इटावा, बस्ती, आगरा, बुलंदशहर, मेरठ और मुजफ्फरनगर का तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में सबसे कम बरेली

अधिकतम तापमान में कानपुर में सबसे अधिक 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बहराइच का तापमान 26.4 डिग्री, वाराणसी का 26.3 डिग्री, प्रयागराज और गोरखपुर का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में सबसे कम तापमान बरेली का 21.7 डिग्री, मुरादाबाद का 21.5 डिग्री और नजीबाबाद का 21.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अभी कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। इसलिए सर्दी का मौसम सूखा रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। लेकिन हवा में ठंड रहेगी। जिसके कारण छाया में खड़े होने पर सर्दी लगेगी। यह स्थिति अगले एक हफ्ते तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं के कारण कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिन चढ़ने के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना है जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी। ‌

Updated on:
05 Dec 2025 06:25 pm
Published on:
05 Dec 2025 06:25 pm