
Kanpur Search for temples started उत्तर प्रदेश में संभल के बाद कानपुर में मंदिरों में अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया है। प्रमिला पांडे मौके पर पहुंचकर मंदिर की साफ सफाई करवा रही हैं। उनके साथ सात थानों की फोर्स भी मौजूद है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर निगम मेयर ने कहा कि 1930 में बेकनगंज को सोनार गली कहते थे। हिंदुओं के पलायन के बाद मोहम्मडन आ गए। उसके बाद क्षेत्र के मंदिर धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर लिया गया। उन्होंने मोहल्ले वालों से मंदिरों की सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। इसके पहले बेकनगंज में ही तीन मंदिरों की खोज की गई। जहां पर साफ सफाई करने के बाद नित्य पूजा करने की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम मेयर हेलमेट पहनकर मंदिरों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी।
यह भी पढ़ें:
उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर ने बेकनगंज थाना क्षेत्र के पांच मंदिरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन सभी मंदिरों में ताला बंद था। कई मंदिर गिर चुके थे। कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी मुख्तार बाबा ने राम जानकी मंदिर में कब्जा कर रखा था। यहां पर होटल संचालित हो रहा था। शत्रु संपत्ति होने के कारण इस जगह को प्रशासन ने सील कर दिया है। थोड़ी दूर पर राधा कृष्ण मंदिर स्थित है। यह भी गिर चुका है। एक शिवालय में शिवलिंग गायब मिला। परिसर में कई लोगों ने अपना आवास बना रखा है। प्रमिला पांडे ने उन्हें परिसर खाली करने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने कहा कि 125 मंदिर पर अवैध कब्जा किया गया है। एक शिवाला में सात परिवार रहते हैं। मूर्तियों को गायब कर दिया गया है। जो गलत है। सोनार गली की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हिन्दूओं के पलायन के बाद मोहम्मडन आ गये। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें धार्मिक स्थलों की व्यवस्था देखनी चाहिए। मूर्तियों को फेंकना नहीं चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। यहां पर हम अलग-अलग है। लेकिन प्रभु के पास सब एक हैं। सभी मंदिरों की साफ सफाई के साथ जिर्णोद्धार भी कराया जाएगा। नगर निगम के पैसे से नहीं लोगों के सहयोग से मंदिर का जिर्णोद्धार होगा।