10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी, जिन्होंने पति पर लगाया शोषण का आरोप

कानपुर की मॉडल गरिमा तिवारी ने क्रिकेटर अमित मिश्रा और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification
अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने मांगा 1 करोड़ हर्जाना

अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा तिवारी ने मांगा 1 करोड़ हर्जाना

IPL Cricketer Amit Mishra Wife Garima Tiwari: गरिमा तिवारी क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी हैं, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद में चर्चा में आई हैं। यह मामला घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़ा है। गरिमा ने अपने पति अमित मिश्रा और उनके परिवार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।

गरिमा तिवारी कौन हैं?

गरिमा तिवारी कानपुर की रहने वाली एक प्रोफेशनल मॉडल हैं। उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। वे बिरहाना रोड इलाके में रहती हैं। गरिमा ने मॉडलिंग करती हैं और इससे अपनी कमाई करती थीं। वे काफी समय से इस प्रोफेशन में सक्रिय थीं, लेकिन हाल के आरोपों और मानसिक परेशानियों के कारण उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी है। गरिमा और अमित मिश्रा की मुलाकात 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच लगभग तीन साल का रिश्ता चला, जिसके बाद 26 अप्रैल 2021 को कानपुर क्लब में उनकी शादी हुई। गरिमा का कहना है कि शादी के बाद उनके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई।

गरिमा तिवारी क्या करती हैं?

गरिमा मॉडलिंग मुख्य पेशा है। वे फैशन शो, फोटोशूट और ब्रांड प्रमोशन जैसे काम करती थीं। मॉडलिंग से होने वाली उनकी कमाई काफी अच्छी थी, लेकिन आरोपों के अनुसार पति ने उनकी कमाई पर भी कब्जा कर लिया। इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई। गरिमा ने कोर्ट में बताया कि परेशानियों के कारण वे डिप्रेशन में चली गईं और एक बार सुसाइड अटेम्प्ट भी किया। अब वे न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।

कोर्ट में क्या मांग की?

गरिमा ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में केस दायर किया है। उन्होंने 1 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। साथ ही मासिक 50 हजार रुपये भत्ता, अपने गहने वापस और पति के घर में रहने का हक भी मांगा है। गरिमा का आरोप है कि अमित के कई अफेयर हैं, वे अन्य लड़कियों से फोन पर बात करते थे, दहेज के लिए मारपीट की गई, भूखा रखा गया और बीमारी में भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस में FIR न दर्ज होने पर उन्होंने कोर्ट का रास्ता अपनाया।

अमित मिश्रा कौन हैं?

यह अमित मिश्रा भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा नहीं हैं। यह एक अलग क्रिकेटर हैं, जो उत्तर प्रदेश से हैं। वे रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं और स्पोर्ट्स कोटा से आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें पूर्व IPL खिलाड़ी बताया गया है।