कानपुर

Kanpur News:होटल के कमरों में चल रहा था गंदा खेल! 11 लोग पकड़े गए, 5 पहुंचे जेल, कैमरों से ब्लैकमेलिंग का शक

Sex Racket Busted Kanpur:कानपुर के रावतपुर स्थित रिद्धि पैलेस होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा, 5 को जेल भेजा और 6 को मुचलके पर रिहा किया। मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले, ब्लैकमेलिंग की आशंका है। जांच जारी है।

2 min read
May 15, 2026

कानपुर के रावतपुर क्षेत्र स्थित विनायकपुर के रिद्धि पैलेस होटल में शुक्रवार देर शाम पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें तीन युवतियां और आठ युवक शामिल थे। कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

ये भी पढ़ें

गंगा में नाव पर इफ्तार मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से 8 आरोपियों को सशर्त जमानत, वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

गुप्त सूचना पर होटल में मारा गया छापा

ट्रेनी आईपीएस एवं प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव और एसीपी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल के कई कमरों की तलाशी ली। जांच के दौरान युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस के अचानक पहुंचने से होटल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

कमरे से कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को कैमरा, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि होटल में आने वाले लोगों के वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर बाद में ब्लैकमेलिंग की जाती थी। बरामद उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों की देह व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में कथित सरगना प्रमोद गुप्ता निवासी नोनारी थाना बेला जनपद औरैया, प्रीति सिंह निवासी रावतपुर, मीनू निवासी मकड़ीखेड़ा विनायकपुर नबाबगंज, किरन निवासी एनआरआई सिटी नबाबगंज और अंबिका निवासी कर्रही थाना बर्रा शामिल हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

छह लोगों को मुचलके पर किया गया रिहा

वहीं, अन्य छह लोगों की देह व्यापार में संलिप्तता की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में यह अवैध गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसमें होटल प्रबंधन की क्या भूमिका थी।

पुलिस बोली- जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे

एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट आने के बाद कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Published on:
15 May 2026 10:40 pm
Also Read
View All