
सांकेतिक फोटो
कानपुर के बर्रा इलाका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार कराने के मामले का खुलासा हुआ है।पुलिस ने इस मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई देर शाम की गई। जिसके बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपी जेल भेज दिया गया है।
रूरा निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे और उसकी सहेली को काम दिलाने के नाम पर फंसाया गया। पीड़िता के अनुसार उसकी एक सहेली अनवरगंज क्षेत्र में घरेलू काम करती थी। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात बर्रा चार निवासी वंदना गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि वंदना गुप्ता ने दोनों युवतियों को घर बुलाकर नौकरी और रहने की सुविधा देने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्हें अपने घर में रखा गया, जहां धीरे-धीरे उन्हें शारीरिक शोषण और दबाव का शिकार बनाया गया।
पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक वंदना गुप्ता के बेटे आदित्य पर भी गंभीर आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि आदित्य ने कई बार दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म किया और उन्हें अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।काफी समय तक डर और दबाव में रहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही बर्रा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस मकान से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। पड़ोसियों का कहना है कि वहां अक्सर युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था और कई बार झगड़े व मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं। हालांकि पूछने पर मकान मालिक खुद को परिचितों का घर बताते हुए इसे “मार्केटिंग से जुड़े लोगों का आना-जाना” बताते थे।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पीड़िताओं को और किन-किन परिस्थितियों में रखा गया और किस तरह उनका शोषण हुआ।
Published on:
14 May 2026 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
