कानपुर

अब कानपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल की लेडी डॉक्टर का सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप, मामला पुलिस के पास

Kanpur Lady doctor made serious allegations against senior doctor कानपुर के प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल की लेडी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया। इसके पहले भी सीनियर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। अब सीनियर डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

less than 1 minute read
Oct 04, 2024

Kanpur Lady doctor made serious allegations against senior doctor उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल के एक लेडी डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके सीनियर डॉक्टर उनके साथ बदतमीजी, अभद्रता करते हैं। फोन पर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है। इसके पहले भी आरोपी सीनियर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है। जिसकी जांच मेडिकल कॉलेज प्रशासन कर रहा है। अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। घटना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलएलआर हॉस्पिटल का है।

यह भी पढ़ें: नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

Kanpur Lady doctor made serious allegations against senior doctor स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित एलएलआर अस्पताल की लेडी डॉक्टर थाना में तहरीर देकर बताया है कि सीनियर डॉक्टर कटियार उनके साथ अभद्रता करते हैं। फोन पर गाली देते हैं। काफी दिनों से उन्होंने परेशान कर रखा है। डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके पहले भी डॉक्टर कटियार के खिलाफ शिकायत मिल चुकी है। जिसकी जांच कॉलेज प्रशासन कर रहा है।

क्या कहते हैं अपर पुलिस आयुक्त?

Kanpur Lady doctor made serious allegations against senior doctor इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ संबंधी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर हरीश चंदर ने बताया कि लेडी डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन भी डॉक्टर के खिलाफ जांच कर रहा है। पीड़िता के बयान विजय जा रहे हैं। गुण दोष के आधार पर मामले का निस्तारण किया जाएगा।

Updated on:
04 Oct 2024 09:22 pm
Published on:
04 Oct 2024 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर