कानपुर

धीरेंद्र शास्‍त्री के आश्रम में यूपी पुलिस का छापा, बागेश्वर धाम में सेवादार बनकर रह रहे थे हत्या के आरोपी

Kanpur News: धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में छुपे थे कातिल। फोन चालू होने पर पुलिस को मिली लोकेशन। जानिए क्या है पूरा मामला।
2 min read
Nov 11, 2024
Feature image

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाभी और देवर का अफेयर चल रहा था। जब इस बात की जानकारी महिला के पति को लगी तो दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। रास्ते का कांटा बन रहे पति को महिला और देवर ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद देवर और भाभी पिछले छह महीने से छतरपुर स्थित बागेश्‍वर धाम आश्रम में सेवादार बनकर छिपे हुए थे। कानपुर पुलिस को सूचना मिली तो वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

देवर संग मिलकर पति ने की देवर की हत्या

कानपुर के बिधनू के खेरसा गांव के रहने वाले दिनेश अवस्थी ने पूनम से प्रेम विवाह किया था। दिनेश का छोटा भाई मनोज भी उनके साथ रहता था। दिनेश काम के सिलसिले में ज्यादत्तर बाहर रहता था। घर में देवर और भाभी रहते थे। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। महिला के पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो दोनों के बीच में काफी लड़ाई हुई। इसके बाद पति को रास्ते से हटाने के लिए भाभी और देवर ने उसकी हत्या कर दी। 24 अप्रैल को लाठी -डंडे से उसकी पिटाई की और फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।


पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

हत्या करने के बाद दोनों ने दिनेश के शव को गांव के तालाब में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। दोनों ने अपना फोन भी बंद कर लिया। आरोपी लखीमपुर और सीतापुर से होते हुए छतरपुर चले गए। वहां बागेश्‍वर आश्रम में सेवादार बनकर रहने लगे। कुछ महीने बाद दोनों ने ये सोचकर अपना फोन ऑन कर लिया कि अब मामला शांत हो गया होगा। लेकिन, इधर कानपुर पुलिस ने इनके फोन सर्विलांस पर लगा रखे थे। जैसे ही उनका फोन चालू हुआ उनकी लोकेशन पुलिस को मिल गई। पुलिस ने बागेश्वर धाम पहुंचकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
11 Nov 2024 01:16 pm
Published on:
11 Nov 2024 01:16 pm