बता दें कि राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में लीला पैलेस होटल में विवाह बंधन में बंधे थे। उनके भव्य विवाह समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। इसके अलावा मनोरंजन उद्योग और राजनीति की दिग्गज हस्तियां उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल हुईं थीं।
परिणीति के 36वें जन्मदिन पर उनके पति राघव ने कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "आपकी हंसी, आपकी आवाज, आपकी सुंदरता, आपकी शालीनता - कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि एक व्यक्ति में भगवान इतना सब कुछ कैसे दे सकता है।"