कानपुर

कानपुर के सैनिक की श्रीनगर में सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, परिवार पर गमों का पहाड़ टूट

Kanpur soldier died in road accident in Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर में सेना का एक वाहन मौसम की खराबी के कारण खाईं में गिर गया। दुर्घटना में चार जवानों की मौत हो गई। इनमें कानपुर के रहने वाले पवन सिंह भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शहीद की पत्नी और बच्चे प्रयागराज में रहते हैं।

2 min read
Jan 05, 2025

Kanpur soldier died in road accident in Jammu and Kashmir, bandipura jammu kashmir road accident जम्मू कश्मीर में हुए सड़क हादसे में कानपुर के एक सैनिक की दुखद मृत्यु हो गई। घटना बांदीपुरा की है। जहां सेना का एक वाहन मौसम खराब होने के कारण सड़क से फिसल कर खाई में गिर गया। तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाया गया। घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार सैनिकों की मौत हो गई। जिसमें कानपुर के रहने वाले पवन सिंह यादव भी शामिल हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी और बच्चे प्रयागराज में रहते हैं जबकि परिवार के अन्य सदस्य कानपुर में है। ‌घटना की जानकारी मिलते ही परिजन कानपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी पवन यादव की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। बीते शनिवार को सेना का एक वाहन बांदीपुर में गस्त पर था। जिसने भारतीय सेना के जवान बैठे थे। वाहन अभी उत्तरी कश्मीर जिले के एसके पायन के पास पहुंचा था कि कम दृश्यता और मौसम खराब होने के कारण फिसल कर खाई में गिर गया। यह जानकारी चिनार कोर ने एक्स पर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार जवानों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसमें दुर्गापुर शिवराजपुर कानपुर के रहने वाले पवन सिंह यादव शामिल हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पवन यादव की मौत की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। पवन यादव के घर में पत्नी और दो बच्चे तेजस और तनवी प्रयागराज में रहते हैं। जहां उनकी तैनाती हो चुकी है। इधर कानपुर शिवराजपुर घर में पवन यादव के पिता सत्येंद्र, मां गोमती, भाई पारस और नीलेंद्र शिवराजपुर गांव में रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी की आंखें नम थी। परिवार के सदस्य प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

Also Read
View All

अगली खबर