
NR DRM alert about heavy fog घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। गाड़ियां कई घंटे लेट चल रही है। आनंद विहार से अयोध्या आने वाली वंदे भारत चार घंटे से अधिक लेट चल रही है। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी कटरा से डॉक्टर अंबेडकर नगर आने वाली मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी कई घंटे लेट चल रही है। उत्तर रेलवे ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दृश्यता में कमी आने के कारण गाड़ियां लेट चल रही है। उत्तर रेलवे के सभी पांच डिवीजन के 292 स्टेशन घने कोहरे से प्रभावित है। यहां की दृश्यता 30 से 50 मीटर तक है। जिससे गाड़ियों के परिचालन में काफी कमी आई है।
उत्तर भारत में घने कोहरे का व्यापक असर दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। 12919 माता वैष्णो देवी कटरा से डॉक्टर अंबेडकर नगर आने वाली मालवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे से अधिक देरी से चल रही है। 12391 श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे 11 मिनट लेट चल रही है। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 4 घंटे 16 मिनट लेट चल रही है। 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस भी लेट चल रही है। 22426 आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या आने वाली वंदे भारत 4 घंटे 19 मिनट लेट चल रही है। 6:10 पर खुलने वाली यह ट्रेन 9:50 पर आनंद विहार टर्मिनल से खुली है।
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस समाचार लिखे जाने के समय करीब 2 घंटे लेट चल रही है। 20503 लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 33 मिनट लेट है। 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस नई दिल्ली 6 घंटे 12 मिनट लेट पहुंची है। 15715 अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट लेट चल रही है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी गाड़ियां भी लेट चल रही है।
झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को आज कैंसिल कर दिया गया है। पुष्पक एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची है। 19053 झांसी से ग्वालियर, कानपुर होते हुए लखनऊ आने वाली मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 4 घंटे 35 मिनट लेट चल रही है। झांसी से लखनऊ आने वाली पैसेंजर 01823 एक घंटा 44 मिनट लेट चल रही है। 15024 गोरखपुर एक्सप्रेस करीब 1 घंटा लेट चल रही है।
उत्तर रेलवे में एक्स पोस्ट पर लिखा है कि उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण ट्रेन के परिचालन में दिक्कत आ रही है। दृश्यता 30 से 50 मीटर के बीच रह गई है। ट्रेन अपने समय से देरी से चल रही है। उन्होंने यात्रियों से कहा है की यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन अपडेट कर लें। इसके लिए NTES ऐप की मदद ले या फिर रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें।
Updated on:
04 Jan 2025 12:08 pm
Published on:
04 Jan 2025 12:08 pm
