SP Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटें देने के प्रस्ताव से जुड़ी खबरों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इन चर्चाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि, वे किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं। इसके साथ ही इमरान मसूद ने सपा और कांग्रेस की आगामी बैठक में आपसी सहयोग की बात भी कही।