24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / यूपी में गठबंधन पर सपा-कांग्रेस की खींचतान: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की लिस्ट दी, सपा नेता बोले- जो कहना था, बैठक में कह दिया

यूपी में गठबंधन पर सपा-कांग्रेस की खींचतान: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की लिस्ट दी, सपा नेता बोले- जो कहना था, बैठक में कह दिया

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की लिस्ट सौंपी है, जबकि कांग्रेस 125 सीटें मांग रही है। दोनों दलों के नेताओं की आज फिर बैठक हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 24 Nov 2026, 12:43 PM IST

SP Congress Alliance

सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की लिस्ट सौंपी (PC- Janani AI)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत में सीटों का मामला उलझता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने सपा से 125 विधानसभा सीटों की मांग की है, जबकि सपा ने उसे सिर्फ 26 सीटों की सूची सौंपी है। इस सूची में कांग्रेस की वे सीटें भी शामिल हैं, जहां पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी या दूसरे नंबर पर रही थी। दोनों दलों के नेताओं के बीच सोमवार को भी बैठक हुई थी। अब मंगलवार को एक बार फिर सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि कल जो कहना था, वह कह दिया था और कांग्रेस को 26 सीटें बता दी हैं, जहां से वह अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

कांग्रेस को 26 सीटों की सूची सौंपी

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत में फिलहाल दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 26 सीटों की सूची दी है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था। मैंने उनको 26 सीटें बता दी हैं, जहां से वो अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। आज फिर इस पर बात होगी। सपा नेता राजीव राय ने भी 26 सीटों की सूची दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि 26 सीटों पर हम चर्चा करेंगे। हमने उनको एक लिस्ट सौंप दी है।