Yellow alert issued for Kanpur उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे ठंडे शहर के रूप में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां का तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। सुबह के समय घने कोहरे भी दिखाई पड़ रहा है। रात के समय वाहन चालकों के लिए विजिबिलिटी शून्य हो गई। कोहरे के कारण वाहन की हेडलाइट भी काम नहीं कर रही है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आसनसोल पांडे ने बताया कि आज भी यही स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास है। कोहरा छाया हुआ है। 5 जनवरी को भी कोहरा का असर दिखाई पड़ेगा। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावना काफी कम है।