कानपुर

Kanpur: जानिए क्यों बोले सपा विधायक,”कार खरीदें तो साथ में एक नाव भी खरीदें”…

Kanpur News: कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम को आईना दिखाने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 4:32 PM IST
Kanpur: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई
Kanpur: जानिए क्या बोले सपा विधायक,"कार खरीदें तो साथ में एक नाव भी खरीदें"...

Kanpur News: कानपुर में मानसून की पहली बारिश के चलते जगह जगह सड़कों पर भरे पानी को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम को आईना दिखाने के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने अपनी कार की छत पर नाव रखकर और उस नाव पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई जगह-जगह पर लोगों को जागरूक करता हुए कहते हुए नजर आए कि कम से कम जब "कार खरीदें तो साथ में एक नाव भी खरीदें" क्योंकि कानपुर की सड़कों में बरसात के दौरान नाव काम आयेगी।

समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि कानपुर में जगह जगह जलभराव को देखते हुए नाव लेकर निकले है। लोगो को जागरूक भी कर रहे हैं कि जब कार खरीदें तो साथ में एक नाव भी खरीदें। नाव भी काम आयेगी। उन्होंने कहा कि क्योंकि नगर निगम के अधिकारी कान में तेल डाल के बैठे हैं। वाहन चालकों से अनुरोध किया जहां हेलमेट खरीदते हैं। वहां पर एक लाइफ जैकेट भी खरीद ले। ना जाने कहां जलभराव में उसकी नौबत आ जाये।

समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि एक नौजवान चरणसिंह ने कुछ दिन पहले जान गंवाई है। उसके परिवार को एक पैसा मुआवजा भी नहीं मिला है। इसलिए सब लोग अपनी जान की सुरक्षा स्वयं करें। क्योंकि नगर निगम के अधिकारीयो से कुछ नहीं होने वाला है। नगर निगम का तंत्र भ्रष्टाचार में लिप्त है। आपस में बैठकर बंदरबांट कर रहे हैं। हालात तो इस कदर बिगड़ चुके हैं क्यों सत्ता के विधायकों की सुनी नहीं जा रही है। हम तो विपक्ष के विधायक हैं। हमने एक तरफ तरणताल चालू करने को कहा था नगर-निगम ने सैकड़ों तरफ तरणताल शहर में बनवा दिये। जो आधे घंटे की बारिश के बाद जगह जगह चालू हो जाते हैं।

Updated on:
30 Jun 2023, 4:32 PM IST
Published on: