कानपुर

कानपुर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने तीन साइकिल सवार छात्रों को रौंदा, मौके पर मौत

कानपुर में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जब रोडवेज बस में तीन साइकिल सवार छात्रों को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

less than 1 minute read
Mar 22, 2024
रोडवेज बस तीन छात्रों को रौंदते हुए खंती में गिरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोचिंग पढ़ने जा रहे तीन युवकों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी‌। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बस खंती में गिर गई। घटना के समय रोडवेज बस कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रही थी। सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार ने बताया कि मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। मृतक परिजनों की मांगों को पूरा किया जाएगा। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें:

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि कानपुर से घाटमपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और तीन साइकिल सवारों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। बस चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बस खंती में गिर गई थी। जिसे क्रेन के द्वारा निकाल लिया गया है। बस चौकी पर खड़ी कर दी गई है।

मचा कोहराम

दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक परिजन और स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसलिए स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए। लोगों की मांग है कि जो भी मुआवजा देना है। मौके पर दिया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हो गई है। वह मौके पर पहुंच रहे हैं। परिजनों की जो भी मांग होगी। उन्हें पूरा किया जाएगा।

Published on:
22 Mar 2024 10:49 am
Also Read
View All