Kanpur-Unnao: Ganga water level near danger mark कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के पास पहुंच गया है। इसके साथ कई गांव में गंगा जल तबाही मचा रहा है। लोगों को सड़क पर डेरा डालना पड़ा है। यही स्थिति उन्नाव की भी है। यहां पर भी गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर है।
Kanpur-Unnao: Ganga water level near danger mark कानपुर बाढ़ नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर अपस्ट्रीम पर 114.980 मीटर रिकॉर्ड किया गया जबकि जबकि डाउन स्ट्रीम 114.480 रिकॉर्ड किया गया। जबकि 448609 क्यूसेक पानी छोड़ गया है। शुक्लागंज गंगा का जलस्तर 113.220 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण केंद्र कानपुर से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार बैराज से 72669 क्यूसेक और नरौरा बैराज विराट से 107529 से जल छोड़ा गया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर बाढ़ नियंत्रण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में गंगा का जलस्तर 114.980 मीटर है। जबकि डाउन स्ट्रीम में 114.480 मीटर है। बैराज से 448609 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। यहां का चेतावनी बिंदु (Warning Point) 114 और खतरनाक बिंदु (Dangerous points) 115 मीटर है। गंगा के खतरनाक स्थिति पर पहुंचने पर गंगा बैराज से 544373 क्यूसेक जल छोड़ने की स्थिति बन जाएगी।
बाढ़ नियंत्रण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है। आज सुबह 8 बजे 113.220 मीटर दर्ज किया गया। जबकि चेतावनी पॉइंट 113 मी का है। खतरे का निशान 114 मीटर है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम है 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादलों की आवाज आई बनी रहेगी 12 सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा तेज धूप निकलने की संभावना है।
कानपुर में गंगा जलगांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पानी लगाकर बढ़ जाने वाले मार्ग पर डेरा डाल दिया है। गांव में गंगाजल भरा पड़ा है। कहीं कहीं जल की ऊंचाई 5 फीट तक पहुंच गई है। दुर्गापुर, भोपाल पुरवा सहित अन्य गांव में गंगा पर जल पहुंच चुका है। जनजीवन प्रभावित है। खड़ी फैसले लोगों की बर्बाद हो गई है। लोगों को प्रशासन से मदद का इंतजार है।