कानपुर

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : नई मतदाता सूची का 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

संभावना है कि प्रदेशभर में एक साथ ही वोटर लिस्ट का होगा प्रकाशन

less than 1 minute read
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : नई मतदाता सूची का 22 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

कानपुर. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियां पूरी होने के क्रम में हैं। चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की नई मतदाता सूची (Voter List) का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को करने की तैयारी कर रहा है। ऐसी संभावना है कि प्रदेशभर में एक साथ ही वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। इसके साथ पंचायत चुनाव (Panchayat Election) का ऐलान भी कभी भी किया जा सकता है।

करीब 2000 कर्मचारी-अधिकारियों रहेंगे रिजर्व:- सूत्रों के अनुसार, कानपुर में पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों की ऑनलाइन ड्यूटी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरे चुनाव में कुल 12 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसमें से 10 हजार ड्यूटी पर होंगे, जबकि करीब 2000 कर्मचारी-अधिकारियों को रिजर्व में रखा जाएगा। इन सभी को चुनाव से लेकर मतगणना तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संवेदनशील मतदान स्थलों के लिए विशेष तैयारी:- बताया जा रहा है कि कानपुर में संवेदनशील मतदान स्थलों और बूथों के लिए विशेष तैयारियां है। सभी उपजिलाधिकारियों के निर्देशन में टीम भेज दी गई है। इन सभी संवेदनशील बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। 21 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

चुनाव शीघ्र :- कानपुर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे ने बताया कि, चार पदों जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के लिए चुनाव होंगे।

Published on:
19 Jan 2021 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर