
Kanpur weather update मौसम विभाग ने 4 सितंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार हीट इंडेक्स 55 से 58 डिग्री के बीच रह सकता है और ऊंचे आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मंगलवार 23 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच सकता है। यही स्थिति अगले रविवार तक बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 24 सितंबर का तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। यही तापमान 27 सितंबर शनिवार तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। 26 सितंबर को भी बारिश की बूंदें गिर सकती हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी। बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है।