कानपुर

Kanpur Weather Update: नरम धूप से बढ़ेगी गर्मी, ठंडी हवाओं का असर जारी, बारिश पर बड़ा अपडेट!

UP Weather Forecast:कानपुर मंडल में नरम धूप के साथ तापमान बढ़ने के संकेत हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और हल्के बादल भी दिखेंगे। अगले दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं, जबकि दिन गर्म और रातें अपेक्षाकृत हल्की गर्म रह सकती हैं।

2 min read
Mar 26, 2026

कानपुर। मध्य उत्तर प्रदेश सहित कानपुर मंडल में मौसम का मिजाज इन दिनों संतुलित बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही नरम धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को सर्दी से राहत का अहसास होगा। हालांकि आसमान पूरी तरह साफ नहीं रहेगा और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। इससे धूप की तीव्रता में हल्की कमी बनी रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार, यह बदलाव मौसम के संक्रमण काल को दर्शाता है, जब सर्दी का असर कम होता है और गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगती है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास बना रहेगा, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Kanpur News: कुर्सी विवाद पर बवाल, जिलाध्यक्ष बीच कार्यक्रम से निकले बाहर,कांग्रेस का तंज ‘अनुशासन की अर्थी’

उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, तापमान में होगा इजाफा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो रही हैं। इनकी गति सुबह के समय कम रहने के बाद दोपहर में बढ़कर करीब 1 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हवाओं की यह चाल वातावरण में हल्की ठंडक बनाए रखेगी, लेकिन इसके बावजूद दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहेगी।

डॉ. पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में दोपहर के समय गर्मी का असर थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि अभी तेज गर्मी जैसी स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे हो रही बढ़ोतरी यह संकेत दे रही है कि मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। वहीं, रात के समय बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट कम होगी और रातें अपेक्षाकृत गर्म महसूस हो सकती हैं।

दो दिन तक बारिश के आसार नहीं, गंगा के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं कायम

मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर मंडल में अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे आम जनजीवन सामान्य बना रहेगा और किसानों को भी राहत मिलेगी। हालांकि आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे मौसम में बदलाव का एहसास होता रहेगा।गंगा के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर अभी जारी रहेगा। इन हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में संतुलित बढ़ोतरी होगी। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर भी महसूस किया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के अंतिम दिनों में इस तरह का मौसम सामान्य होता है, जब सर्दी धीरे-धीरे समाप्त होती है और गर्मी की शुरुआत होती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Also Read
View All

अगली खबर