कानपुर

बकरीद पर सौर ऊर्जा क्वीन ने बढ़ाए हाथ, केरल के जख्म में नूरजहां ने लगाएंगी मलहम

बेरी दरिगांव में सौर ऊर्जा की लालटेल घर-घर हैं भिजवाती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं काम की तारीफ
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 2:49 PM IST
keralas flood victims will help noor jahan in kanpur hindi news
बकरीद पर सौर ऊर्जा क्वीन ने बढ़ाए हाथ, केरल के जख्म में नूरजहां ने लगाएंगी मलहम

कानपुर। बकरीद त्योहार पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे के गले में मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं तो कुछ केरल बाढ़ पीड़ियों के लिए आर्थिक मदद कर पुण्य कमा रहे हैं। इन्हीं में से एक बेरी दरियांव निवासी नूरजहां। जिन्होंने बकरीद पर अपनी चिमनी की कमाई बाढ़ पीड़ितों के नाम कर दी। नूरजहां ने बताया कि वो आसपास के गांवों में सौर उर्जा की लालटेन किराए पर देती हैं। एक लालटेन के बदले 20 रूपए मिलते हैं। इसी पैसे मैं अपने परिवार के छह सदस्यों का पेट पालती हूं। रेडियो पर केरल के बारे में खबर मिली तो मैंने तय कर लिया कि तीन माह की कमाई बाढ़ पीड़ियों के दूंगी।

लालटेन लेडी ने नमाज के बाद मांगी दुआ
स्वयं भगवान की धरती कही जाने वाली केरल पर इस समय ईश्वर का कहर बरपा रहा है। मूसलधार बारिश की वजह से पूरा केरल पानी में डूब चुका है। पिछले 100 सालों में केरल जैसी प्राकृतिक आपदा का मंजर अब तक देखने को नहीं मिला था। यहां पर लोग बिना बिजली और खाने के जीवन बसर कर रहे हैं। केरल को इस मुसीबत से उबारने के लिए पीएम मोदी ने राज्य को आर्थिक मदद देने की बात कही है। वहीं अब देश के अन्य लोगों ने केरल को उबारने के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं। करोबारी, राजेनता, समाजसेवी व आमजन अपने-अपने तरीके से बाढ़ पीड़ितों के पास मदद पहुंचा रहे हैं। इसी के तहत कानपुर की लालटेन लेडी के नाम से पहचान बनाने वाली नूरजहां ने बकरीद त्योहार पर अपनी तीन माह की कमाई केरल बाढ़ पीड़ितों के नाम करने की बात कही है। नूरजहां ने कहा कि अगर देश के 125 करोड़ लोग पांच-पांच रूपए की मदद करें तो केरल को दोबरा फिर से खड़ा किया जा सकता है।

कौन हैं नूरजहां
दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को रेडियो में प्रसारित होने वाले अपने कार्यक्रम ’मन की बात’ में सौर ऊर्जा से अपने गांव को रोशन कर रहीं नूरजहां का नाम लेकर उनके काम की तारीफ की थी। इसी के बाद नूरजहां के साथ ही कानपुर का छोटा सा गांव बेरी दरियांव चर्चा में आया था। गांव के सौ से ज्यादा लोगों को 150 रुपए प्रति माह के किराए पर सौर ऊर्जा की लालटेन किराए पर देकर अपने परिवार के छह सदस्यों का पेट पालने वालीं नूरजहां आज से छह साल पहले तक 15 रुपए रोज की मजदूरी पर खेतों में मजदूरी करती थीं। शाम को वह इस पैसे का आटा और अन्य सामान लाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालती थीं। लेकिन, गांव में एक कम्युनिटी रेडियो चलाने वाली स्वंयसेवी संस्था ने छह साल पहले नूरजहां की जिन्दगी ही बदल दी और उसे अब अपने पैरों पर खड़ा कर दिया।

21 सौ रूपए करेंगी दान
नूरजहां के बेटे रासिद ने बताया कि मां ने कड़ी मेहनत के बल पर शिवली के आसपास के गांवों में सौर उर्जा रूपी लालटेन भेज कर पर्यावरण के साथ ही जिन घरों में बिजली न होने के चलते बच्चे चिमनी के सहारे पढ़ते थे, उन-उन घरों में रोशनी फैलाई है। रासिद बताते हैं कि जब मां ने केरल के बाढ़ पीढ़ियों के खबर रेडियो में सुनी तो उन्होंने अपने खर्चे में कटौती कर उन्हें आर्थिक मदद करने का प्रध लिया हैं बकरीद पर हमसब ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ मांगी और जल्द ही 21 सौ रूपए राहत कोष में भेज देंगे। रासिद ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ पीड़ितों की ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करनी चाहिए। हम सैलून की दुकान चलाते हैं और इस नेक काम में हम भी अपनी मां का कुछ बोझ कम किया है।

Published on: