कानपुर

डिफॉल्टर्स को खोजने के लिए केस्को लेगा जासूसों की मदद

केस्को का बिजली बिल डकारने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है. डिफाल्टर्स से 1800 करोड़ बकाया बिल वसूलने के लिए केस्को कई प्रयास कर चुका है, लेकिन उसे खास सफलता हाथ नहीं लगी. कारण है कि क्योंकि ज्यादातर डिफॉल्टर्स बिल डकार कर गायब हो चुके हैं.
2 min read
Oct 29, 2018
Kanpur
डिफॉल्टर्स को खोजने के लिए केस्को लेगा जासूसों की मदद

कानपुर। केस्को का बिजली बिल डकारने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है. डिफाल्टर्स से 1800 करोड़ बकाया बिल वसूलने के लिए केस्को कई प्रयास कर चुका है, लेकिन उसे खास सफलता हाथ नहीं लगी. कारण है कि क्योंकि ज्यादातर डिफॉल्टर्स बिल डकार कर गायब हो चुके हैं. अब केस्को ने डिफॉल्टर्स पर शिकंजा कसने के लिए जासूसों की फौज उतारने की तैयारी है. इन्हें बकाया बिल वसूले जाने पर केस्को जमा हुई धनराशि का 10 प्रतिशत इनसेंटिव के रूप में भी देगा. इसके लिए यूपीपीसीएल से केस्को को मंजूरी भी मिल गई है.

ऐसी मिली है जानकारी
शहर में केस्को के करीब 6 लाख ग्राहक हैं. इनमें लगभग 1.65 लाख ग्राहक पर केस्को का लगभग 1800 करोड़ से अधिक बकाया है. इनमें ज्यादातर डिफॉल्टर जाजमऊ, फूलबाग, जरीब चौकी, बिजलीघर परेड, कल्याणपुर, नौबस्ता, हैरिसगंज व गोविंद नगर डिवीजन के हैं.

भेजी है आरसी भी
केस्को ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने की ड्राइव चला चुका है. उनके खिलाफ बकाया वसूली के लिए सदर तहसील को आरसी भी भेजी है. वहीं अभी तक इन डिफॉल्टर्स से यह धनराशि वसूल नहीं हो सकी है. केस्को ने अब इन्हें नॉट बिल्ड की श्रेणी में डालकर बिलिंग बंद कर दी है. इन सब कार्रवाईयों के बावजूद केस्को को बकाया धनराशि नहीं मिल पा रही है.

जमा कराएंगे बकाया
ऐसे बकाएदारों को तलाशने के लिए केस्को जासूसों की मदद लेनी की तैयारी की है, जो कि डिफॉल्टर्स की पूरी जानकारी जुटाएंगे. वह पुराने परिसर में ही रह रहे हैं या किसी अन्य क्षेत्र में फैमिली के साथ शिफ्ट हो चुके हैं. बकाया धनराशि वसूली के लिए जरूरी कार्रवाई भी कराएंगे. इसके लिए केस्को ने टेंडर भी कॉल कर दिए हैं. केस्को ऑफिसर सीएसबी अंबेडकर ने बताया कि डिफॉल्टर्स को तलाश कर उनसे बकाया धनराशि जमा कराने तक की जिम्मेदारी होगी. इतनी धनराशि जमा होगी उससे ही 10 परसेंट धनराशि एजेंसी को दी जाएगी.

Updated on:
29 Oct 2018 11:34 am
Published on:
29 Oct 2018 11:34 am