कानपुर

एक साथ आमने-सामने आई तीन ट्रेनें, वीडियो में देखें कैसे मचा हड़कंप

एक साथ आमने-सामने आई तीन ट्रेनें, वीडियो में देखें कैसे मचा हड़कंप
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 3:00 PM IST
train accident
train accident

कानपुर. कानपुर में आज मंगलवार को रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां रेलवे ने लापरवाही से एक ही ट्रैक पर एक साथ तीन-तीन ट्रेने रवाना कर दी। वह तो अचानक पीछे वाली ट्रेन के ड्रायवर को आगेवाली ट्रेन दिखाई पड़ गई , जिसके चलते उसने गाड़ी रोक दी । उसके पीछे आ रही तीसरी ट्रेन भी रोक दी गई ।

इलाहबाद क्रॉसिंग पर उस वक्त अफरातफरी मच गई , जब एक ही ट्रेक पर तीन ट्रेनें एक के पीछे एक खड़ी हो गयीं । इस दौरान यात्रियों में हड़कम्प मच गया और यात्री ट्रेन से उतरकर बीच से ही निकलने लगे । वही ट्रेनों की इस तरह एक के पीछे एक खड़ी होने की सूचना पर रेलवे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए । सूचना पर रेलवे गार्ड दौड़ते हुए पहुंचा, जहां उससे जब बात की गई तो उसने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।

इलाहबाद क्रॉसिंग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सेंट्रल रेलवे स्टेशन है, सुबह 10 बजे इलाहबाद क्रॉसिंग पर सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस, जा रही थी उसी दौरान उसी ट्रैक पर ठीक पीछे से हटिया आनन्द विहार एक्सप्रेस आ गई। आनद विहार हटिया एक्सप्रेस के पीछे महाबोधि एक्सप्रेस भी आ गई। इन सभी ट्रेनों को स्टेशन की तरफ़ जाना था, सुबह एक ही ट्रेक पर तीनों ट्रेनों के खड़े हो जाने पर यात्रियों में हड़कम्प मच गया इस दौरान यात्री ट्रेनों से उतरकर पेदल निकलने लगे वहीं ट्रैन से उतरे यात्रियों का कहना है कि अचानक से तीन ट्रेन एक के पीछे एक आ गयी गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह घटना इलाहबाद क्रॉसिंग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया- आनंदविहार एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस एक दूसरे के पीछे आ गईंं लोगों की जानकारी के मुताबिक, तीनों के बीच दूरी 100 मीटर के करीब थी।

Published on: