कानपुर

Weather update: आंधी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा शनिवार का मौसम

मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है जब आने वाले कुछ दिन में बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उन्नाव में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। जहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है।

less than 1 minute read
Aug 19, 2022
Weather update: आंधी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा शनिवार का मौसम

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज आसमान भी पानी बरसा रहा है। जिससे तापमान में तो गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 20 अगस्त शनिवार को आंधी के साथ जोरदार बारिश आने की संभावना है। उन्नाव में भी आज ओला के साथ बारिश होने की संभावना है और समाचार लिखे जाने के समय भी बूंदाबांदी हो रही है। वहीं आगामी 20 अगस्त को दिनभर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में भी कमी आएगी। मौसम खुशगवार रहेगा।

मौसम विभाग फिर अचानक करवट बदल रहा है। जब आने वाले एक-दो दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 20 अगस्त को दिन भर आसमान में बादल के साथ बारिश होने की संभावना है। यह क्रम दिन भर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है दिनभर आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में जोरदार बारिश होने की संभावना है। जो सुबह तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री के बीच रहेगा। आंधी के साथ जोरदार बारिश आने की संभावना है। जबकि दोपहर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। रात में आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 11 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रह सकती है।

Published on:
19 Aug 2022 11:31 pm
Also Read
View All