कानपुर

मंत्री ने कहा पिछड़ा वर्ग से आते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक में भाग लेने के लिए कानुपर आए यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने बड़ा बयान दे दिया।

2 min read
Nov 27, 2018
Minister said that Prime Minister Modi comes from the Backward Classes
मंत्री ने कहा पिछड़ा वर्ग से आते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

कानपुर। पांच राज्यों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी राजनीति दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा जनता को अपने पाले में करने के लिए जुटे हुए हैं। चुनाव विकास के बजाए जाति-धर्म की तरफ मुड़ गया है। कांग्रेस के नेता जहां पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं तो बीजेपी भी उन पर पलटवार कर रही है। इसी बीच भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक में भाग लेने के लिए कानुपर आए यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने बड़ा बयान दे दिया। इस मौके पर उन्होंने ने कहा, देश की राजनीति परिवर्तन के मोड़ पर है। नरेंद्र मोदी देश के सर्वमान्य और ख्यातिप्राप्त नेता हैं। वह पिछड़ा वर्ग से ही हैं और इसी के कारण कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दल उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं। पर देश व प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि पिछड़ों की विकास किस पार्टी ने किया है।

बीजेपी में ही सम्मान
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में मंत्री ने बताया कि मैं मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक के पद पर रह चुका। सरकार में सबसे अधिक महत्वपूर्ण विभाग पिछड़ा वर्ग के मंत्रियों के पास ही हैं। इससे पहले इस वर्ग के नेताओं को किसी दूसरी पार्टी में पद नहीं मिले। देश के प्रधानमंत्री पिछड़ा वर्ग से आते हैं और उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस के बहकावे में पिछड़ों को नहीं आना, सिर्फ कमल का बटन दबाना है। भाजपा में ही पिछड़ों का सम्मान है और समाज विकास की तरफ अग्रसर है।

विपक्ष को इसलिए नहीं पच रहे पीएम
सिंचाई मंत्री ने कहा कि कम पढ़े-लिखे कम गलती करते हैं और ज्यादा पढ़े-लिखे ज्यादा गलती करते हैं। कहा, आप लोग भी भाजपा के लिए एकजुट हों। कांग्रेस के 48 साल की तुलना भाजपा के 48 माह की सरकार से करें। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साढ़े चार से देश को विकास के पथ ले जा रहे हैं। नोटबंदी का विरोध करने वालों की जेब व तिजोरी उन्होंने खाली करा दी। उन्होंने चाय के जरिए अपना व परिवार का पेट पाला, लेकिन आज के नेता विरासत में मिली सियासत से किस्मत चमका रहे हैं।

वहां सिर्फ परिवार को तवज्जो
मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के अंदर पिछड़े वर्ग नेताओं की पूछ नहीं हैं। राहुल गांधी और अखिलेश के दल में परिवार के लोगों को तवज्जो मिलती है तो मायावती पैसे के बल पर पद देती हैं। भाजपा ही एक ऐसा दल है कि जहां सभी वर्गो के लोगों का सम्मान होता है। यदि केशव प्रचाद मौर्या इन दलों में होते तो डिप्पी सीएम कभी नहीं बन पाते। बताया, योगी सरकार में सबसे अधिक महत्वपूर्ण विभाग पिछड़ा वर्ग के मंत्रियों के पास ही हैं, मेरे विभाग भी बहुत महत्वपूर्ण है। पिछड़ा वर्ग को संगठन और सरकार में उचित भागीदारी सिर्फ भाजपा दे सकती है।

Updated on:
27 Nov 2018 12:24 am
Published on:
27 Nov 2018 09:14 am