कानपुर

Monsoon 2025: मानसून की तेज बारिश के साथ धमाकेदार एंट्री, अगले 24 घंटे में इन इन जिलों में टूटकर बरसेंगे बादल

Uttar Pradesh Monsoon 2025: आईएमडी ने मानसून 2025 को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार मानसून 2025 में उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है।

2 min read
Jun 18, 2025

UP Monsoon 2025: आईएमडी ने मानसून 2025 को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार मानसून 2025 में उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। यह ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है। अब लोगों को लगातार बारिश के साथ रहना पड़ेगा। कभी जोरदार तो कभी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 22 जून तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। सीएसए कानपुर के अनुसार गुरुवार को 72 प्रतिशत शुक्रवार को 61 प्रतिशत और शनिवार को 63 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 19 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में गरज और चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रात को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार रात में जोरदार बारिश होगी। जिसका अनुमान 90‌ प्रतिशत है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा 20 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के माने तो 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Also Read
View All

अगली खबर