कानपुर

मानसून 2025 अपडेट: 29 मई से यहां पर रुका हुआ है मानसून, 12 जून से फिर आगे बढ़ेगा

Monsoon 2025 stopped here since 29 May आईएमडी ने मानसून की बारिश को लेकर ताजा जानकारी दी है। जिसके अनुसार 29 मई से पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र से आने वाली मानसून रुक गई है। 12 जून से कई मौसमी सिस्टम सक्रिय होंगे।

2 min read
Jun 08, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Monsoon 2025 stopped here since 29 May आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 11 जून तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आज तापमान में 3 डिग्री का उछाल आया है। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है उन्होंने कहा कि 11 जून तक धूल भरी तेज हवाएं चने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां कम हो गई है। 12 जून के बाद कानपुर मंडल सहित पूरे प्रदेश में दोबारा मानसून की बारिश शुरू होगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 29 मई से मानसून पश्चिम क्षेत्र के मुंबई में और पूर्वी क्षेत्र के बिहार बंगाल की सीमा पर स्थित बालू घाट में रुका हुआ है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाएं अब उत्तर पश्चिमी हवाएं हो गई है। जो राजस्थान और थार के मरुस्थल से होकर आ रही है। यह शुष्क और गर्म हवाएं होती हैं। जिसके कारण गंगा के मैदानी भागों में तापमान बढ़ेगा। इस दौरान 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गर्म हवाएं चल सकती है।

12 जून से शुरू होगी बारिश

12 जून से कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर भारत में मानसून की बारिश एक बार फिर शुरू होगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन और कई मौसमी सिस्टम बनेंगे। जिसका असर दिखाई पड़ेगा। ‌

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 3 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Updated on:
08 Jun 2025 08:12 pm
Published on:
08 Jun 2025 07:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर