कानपुर

Atal Bihari Vajpayee- अटल जी की डीएवी कॉलेज से थी यारी, बीमारी की खबर सुन रो पड़े डॉक्टर जोशी

अपने नेता के जल्द ठीक होने के लिए जारी है पूजा-पाठ, आन्नदेश्वर मंदिर में हुआ महामृत्युंजय जाप
3 min read
Aug 16, 2018
mp dr.Joshi who was weeping to remember atal bihari vajpayee
Atal Bihari Vajpayee- अटल जी की डीएवी कॉलेज से थी यारी, बीमारी की खबर सुन रो पड़े डॉक्टर जोशी

कानपुर। अटल बिहारी वाजपेयी का कानपुर से छात्र जीवन से नाता रहा है। युवा अटल ने कानपुर के डीएवी कॉलेज में राजनीतिशास्त्र की मास्टर डिग्री ली थी। क्या कोई विश्वास करेगा कि भारतीय राजनीति का सर्वोच्च चेहरा छात्र जीवन में क्लास बंक भी किया करता था। कानपुर के डीएवी कालेज ने अपने इस एल्युमिनाई छात्र को पूरा सम्मान देते हुए पाॅलटिकल साइंस डिपार्टमेण्ट में उनका चित्र लगाया हुआ है। यहां पढ़ने वाले छात्र हमेशा से इस पूर्व छात्र की तस्वीर से प्रेरणा हासिल करते हैं। अटल जी इस समय दिल्ली के एम्स में भर्ती है। एम्स से जारी किये गए मेडिकल बुलेटन में बताया गया है की अभी उनकी नाजुक बनी हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही अटल जी के मित्र सांसद डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी रो पड़े और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही लोग अपने झाड़े रहो कलेक्टरगंज के लिए मंदिरो में महामृत्युंजय का जाप कर रहे हैं तो स्कूली बच्चों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की।

बीती रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की हालत पिछले 25 घंटों से बेहद नाज़ुक है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में बुधवार देर रात से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। किडनी और यूरिन पाइप में संक्रमण की शिकायत के बाद 11 जून से वह एम्स में भर्ती हैं, लेकिन बीती रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है। इसकी खबर जैसे कानपुर आई तो उनके प्रसंशक रो पड़े। शहर के आन्नदेश्वर मंदिर, पनकी हनुमान मंदिर, जागेश्वर सहित कई शिववालयों में सुबह से पूजा-पाठ का दौर जारी है। अटल जी के जल्द स्वस्थ होने के लिए लोग महामृतुन्जय का पाठ करा रहे हैं तो मस्जिदों में भी इबादत और दुआओं का दौर जारी है। बजरिया निवासी मूसा खान ने मस्जिद में जाकर अटल जी के लिए नमाज अता की तो उनके मित्र सांसद मुली मनोहर जोशी ने भी मंदिर में माथा टेक स्वस्थ लाभ के लिए प्रार्थना की।

स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना
सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी ने अटल बिहारी जी के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा वे इस देश के एक अमूल्य व्यक्ति के रूप में हमेशा लोगों के मन में विधमान रहे। उन्होंने देश की राजनीती को एक नई विरासत दी उनकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही हम लोग मेरे भारत की जनता उनके दीर्घायु की कामना के लिए प्रभु से करते हैं। वाजपेई जी हमेशा के लिए मेरे जैसे करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा श्रृंत रहे हैं। उनका जीवन देश के लिए समर्पित था। डॉ जोशी ने कहा की अटल जी अपने जीवन में कोई व्यक्तिगत महत्वकाक्षा नहीं थी। अटल जी एक अलौकिक पुरुष के रूप में देश के जनमानस को प्रकासित करते आये हैं। वो ऐसे नेता है जिन्होंने मन को जीता है उनका व्यक्तित्व दुर्लभ है। भारत में उनके जैसे अनेक जननायकों की आवश्यकता है जो देश को उन्नति के शिखर पर ले जा सके और हिंसा से मुक्त एक प्रगतिशील समृद्ध भारत की ओर सबको प्रेरित कर सकें।

डीएवी कॉलेज में चल रहा प्रार्थना का दौर
अटल जी के लिए कानपुर के डीएवी कॉलेज में प्रार्थना का दौर जारी है। सुबह सभी शिक्षक व छात्र अपने कॉलेज के होनहार-विद्धान मेधा के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बतादें, डीएवी कॉलेज से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल् बिहारी वाजपेयी ने डिग्री हासिल की थी। साल 1946 में अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां से राजनीति शास्त्र में एमए किया और वे इस कॉलेज के टॉपर रह। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने यहां से कानून की भी पढ़ाई की। दिलचस्प बात ये है कि वाजपेयी के पिता भी कॉलेज में साथ ही पढ़ा करते थे। डीएवी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग में बोर्ड पर अब भी वाजपेयी का नाम लिखा हुआ है। उनके ज़माने में ये कॉलेज आगरा यूनिवर्सिटी से जुड़ा था।अब यह कॉलेज कानपुर विश्वविद्यालय का हिस्सा है।

राष्ट्रपति ने यहीं से की पढ़ाई
डीएवी कॉलेज में पढ़ने वाले सभी लड़के-लड़कियां अटल जी को जानते थे। उनकी कविताएं और उनके भाषण की बड़ी चर्चा हुआ करती थी, वे संघ के सक्रिय सदस्य थे। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संकोची स्वभाव के थे। वे चुपचाप क्लास में आते और पढ़ाई के बाद चले जाते थे। डीएवी कॉलेज से रामनाथ कोविंद ने बीकॉम किया और फिर एलएलबी की परीक्षा पास की। उन दिनों ग्रेजुएशन का कोर्स दो साल का हुआ करता था. डीएवी कॉलेज के एडमिशन रजिस्टर पर अब भी उनका नाम लिखा है। डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर अनूप सिंह कहते हैं कि कॉलेज में आ सुबह से हम सभी अपने नेता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अटल जी का इस कॉलेज से गहरा रिश्ता रहा। जब भी वो कानपुर आते तो डीएवी कॉलेज की यारी को खुद अपनी जुबांनी बयां किया करते थे।

Published on:
16 Aug 2018 02:31 pm