कानपुर

तरबेज के बाद यूपी में इस मुस्लिम यवुक को कहा टोपी उतरो और बोलो जय श्री राम, नहीं मानी बात तो कर दिया…

हाल ही में झारखंड के एक मुस्लिम युवक तरबेज अंसारी को कुछ लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसका निधन हो गया था।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 8:10 PM IST
Man beaten
Man beaten

कानपुर. हाल ही में झारखंड के एक मुस्लिम युवक तरबेज अंसारी को कुछ लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसका निधन हो गया था। मामला संसद तक पहुंचा और पीएम मोदी ने खुद इस घटना पर अफसोस जताया था, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग अब भी धर्म और भगवान श्रीराम के नाम पर गुंडई करने से बाज नहीं आ रहे। कानपुर में एक मुस्लिम युवक ने आरोप लगाया है कि जय श्री राम का नारा न लगाने पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी है। जिसके बाद पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर दी है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टोपी उतरवाकर कहा बोलो जय श्री राम-

बर्रा थाना क्षेत्र निवासी ताज मुहम्मद (16) का आरोप है कि वह शुक्रवार रात उस्मान पुर मदरसे से अपने घर की तरफ आ रहा था तभी बर्रा २ के पास कुछ अज्ञात साइकिल सवार लोग आये और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका कहना है कि मारपीट कर रहे लोगों ने उसे धमकी दी है कि इस इलाके में सिर पर टोपी पहनकर न आना। उन लोगों ने ताज की टोपी उतार दी और उससे जय श्री राम कहने को कहा, लेकिन जब उसने ऐसा करने से इंकार किया, तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और वहां से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने बर्रा थाने में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बर्रा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सीओ ने कहा, लिया जाएगा सख्त एक्शन-

वहीं पूरी घटना पर सीओ बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता का कहना है की यह मामला सज्ञान में आया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर जा कर वहां पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी, जो भी नाम प्रकाश में आएंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
29 Jun 2019, 8:10 PM IST
Published on: