कानपुर

विधायक नसीम सोलंकी बोली- वह महाराजगंज जेल जाएंगी, अमिताभ बाजपेई ने कहा कानपुर है रामपुर नहीं

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में पहली जीत हासिल करने वाली इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने कहा कि वह पति से मिलने महाराजगंज जेल जाएंगी। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला किया है। बोले अहंकार हारा है। पुलिस पर भी कटाक्ष किया।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 7:56 PM IST
Feature image

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद नसीम सोलंकी ने कहा कि सबसे पहले वह जेल में बंद अपने पति इरफान सोलंकी से मिलने जाएंगी।‌ सीसामऊ की जनता को भी उन्होंने बहुत धन्यवाद दिया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि यहां की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह कानपुर के हैं रामपुर के नहीं।‌ यहां किसी अहंकारी का अहंकार चलने वाला नहीं है। पुलिस पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। नसीम सोलंकी की जीत के बाद समाजवादी पार्टी में उत्साह दिखाई पड़ा। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के सीसामऊ के उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनी नसीम सोलंकी ने कहा कि इरफान सोलंकी उनके लिए विधायक थे और विधायक ही रहेंगे। उन्हीं से मैंने सब कुछ सीखा है। सीसामऊ की जनता उनका परिवार है। उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया। कटोगे तो बंटोगे के नारे पर उन्होंने कहा कि उनके साथ तो लोग जुड़े हैं। जिसके कारण उनकी जीत हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर थोड़ा और जल्दी निकलती तो जीत और अच्छी होती।

क्या कहते हैं सपा विधायक अमिताभ बाजपेई?

विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि कानपुर की जनता ने बता दिया कि वह रामपुर के रहने वाले नहीं है। यहां किसी अहंकारी का अहंकार नहीं चला। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी कानपुर की जनता ने वही किया जो हमेशा करता आया है। हाथ में पकड़े फुटबॉल को उन्होंने अहंकार का प्रतीक बताया और बोले अहंकार हारा है और फुटबॉल पंचर हुई है।

Updated on:
23 Nov 2024, 7:56 PM IST
Published on: