कानपुर

अब महिलाएं शहर में कर सकेंगी सुरक्षित यात्रा, फर्राटा भरते नजर आएंगे गुलाबी ऑटो

-बैठक में महिला चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस सहित उनके प्रशिक्षण को लेकर भी चर्चा की गई। -कुछ समय बाद पिंक ऑटो दिखाई देंगे। इन ऑटो की चालक महिलाएं होगी।
less than 1 minute read
• •
Feb 11, 2021
अब महिलाएं शहर में कर सकेंगी सुरक्षित यात्रा, फर्राटा भरते नजर आएंगे गुलाबी ऑटो
अब महिलाएं शहर में कर सकेंगी सुरक्षित यात्रा, फर्राटा भरते नजर आएंगे गुलाबी ऑटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर-अब आपको कानपुर सड़कों पर कुछ समय बाद पिंक ऑटो दिखाई देंगे। इन ऑटो की चालक महिलाएं होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुलाबी ऑटो चलेंगे, लेकिन इन ऑटो मे महिलाओं के साथ उनके स्वजन यात्रा कर सकेंगे। यदि आपको सड़कों पर गुलाबी ऑटो फर्राटा भरते दिखें तो समझें कि महिलाओं को यात्रा के लिए वह ऑटो सुरक्षित होगा। दरअसल संभागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की एक बैठक की गई है, जिसमें अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त डॉ राजशेखर व अफसरों के बीच हुई वार्ता में यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए महिला चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस सहित उनके प्रशिक्षण को लेकर भी चर्चा की गई।

शहरों में पहले से ही चल रहे ग्रीन ऑटो से हटकर पिंक कलर को महिला ऑटो के लिए चुना गया है, जिससे इस रंग के ऑटो को देख महिलाओं को पहचानने में आसानी रहेगी। ऑटो चलाने के लिए महिलाओं को विकास नगर के मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके पास वाहन चलाने का लाइसेंस भी होना चाहिए। मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पिंक ऑटो चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में कानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सिटी बसों के संचालन के लिए अनुमति दी गई है। इसमें कानपुर देहात का भी कुछ हिस्सा शामिल है। बैठक में कानपुर के मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय परमिट की स्वीकृति दी गई। बैठक में जिलाधिकारी आलोक तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजय सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राकेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुनील दत्त मौजूद रहे।

Published on:
11 Feb 2021 02:13 pm