कानपुर

आज यहां से गुजरेगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का लगेगा जमावड़ा

स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके अंतिम दर्शन के लिये कलश यात्रा निकाली है, जो आज कानपुर देहात की सीमा से होकर जालौन में प्रवेश करेगी।

2 min read
Aug 24, 2018
आज यहां से गुजरेगी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का लगेगा जमावड़ा

कानपुर देहात-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए उनकी अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत यह यात्रा आज जनपद कानपुर देहात की सीमा से गुजरेगी। यहां पर यह यात्रा जिले की रायपुर सीमा से प्रवेश कर तीन दर्जन से अधिक जगहों पर अस्थि कलश के दर्शन लोगों को कराते हुए पिपरी कालपी से जालौन में प्रवेश करेगी। बताया गया कि इसके बाद अस्थि विसर्जन के लिये कलश यात्रा परिवहन मंत्री की अगुवाई में झांसी के लिये रवाना हो जाएगी। भारत रत्नधारी अटल बिहारी बाजपेई का निधन 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया था। जिसके बाद 17 अगस्त को दिल्ली के स्मृति स्थल में उनका दाह संस्कार करके उनकी अस्थियों को कई कलशों में रख दिया गया था। देश की जनता का अटल जी के प्रति बेहद लगाव देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अस्थि कलशों को देश के विभिन्न जगहों पर प्रवाहित करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते यह यात्रा निकाली जा रही है।

अटल जी के अंतिम दर्शन को निकाली जा रही यात्रा

जिससे देश की जनता को अस्थि कलश के जरिए अटल जी के अंतिम दर्शन एक आखिरी मौका मिल सके। तय कार्यक्रम के अनुसार एक अस्थि कलश शुक्रवार को परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल लखनऊ से लेकर आयेंगे। जिलाध्यक्ष राहुलदेव के अनुसार लगभग एक बजे दोपहर में अस्थि कलश यात्रा जिले की सीमा रायपुर में प्रवेश करेगी, जहां मौजूद जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्नहोत्री सैकड़ों लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ कलश यात्रा को अपनी अगुवाई में आगे ले जायेंगे।

इन स्थानों से रुककर गुजरेगी अस्थि कलश यात्रा

जिलाध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा रायपुर, रनियां, बाराजोड़, अकबरपुर, माती, मुरीदपुर, लालपुर, देवीपुर, छतेनी, पटेल चौक पुखरायां, भोगनीपुर सहित कानपुर देहात के इसी रूट में 40 से अधिक जगह रुकेगी, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। यात्रा में 100 से अधिक मोटरसाईकिल और 200 से अधिक कारें साथ चलेंगी। इस यात्रा को पुखरायां में पैदल चलाया जायेगा। जिले से गुजरने के बाद कालपी होते हुए झांसी के ओरछा धाम बेतवा नदी में अस्थि कलश विर्सजित किया जायेगा।

Published on:
24 Aug 2018 12:00 pm
Also Read
View All