रेलवे ने ऑनलाइन जनरल टिकट सुविधा में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए ऐप में कुछ बदलाव किए गए हैं. इससे यात्री चाह कर भी ऑनलाइन जनरल टिकट का गलत इस्‍तेमाल न कर सके. ऐप में किए गए संशोधन के मुताबिक यात्री स्टेशन परिसर व ट्रेन के अंदर सफर के दौरान ऑनलाइन जनरल रेल टिकट बुक नहीं कर सकेगा.
कानपुर। रेलवे ने ऑनलाइन जनरल टिकट सुविधा में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए ऐप में कुछ बदलाव किए गए हैं. इससे यात्री चाह कर भी ऑनलाइन जनरल टिकट का गलत इस्तेमाल न कर सके. ऐप में किए गए संशोधन के मुताबिक यात्री स्टेशन परिसर व ट्रेन के अंदर सफर के दौरान ऑनलाइन जनरल रेल टिकट बुक नहीं कर सकेगा. इसके साथ ही यात्री न तो इसका स्क्रीन फोटो ले सकता है. सफर खत्म होने के बाद यात्री के मोबाइल से यह टिकट अपने आप डिलीट हो जाएगा. इससे वह उसे दूसरे को फारवर्ड नहीं कर सकता है.
ऐसा बताया रेलवे अधिकारियों ने
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ने ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुकिंग करने की सेवा देश में सबसे पहले मुंबई में शुरू की थी. इसके कुछ दिनों के बाद कई फ्रॉड रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में आए थे. फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने ऐप को अपडेट कर कुछ बदलाव किए. इससे यात्री ऑनलाइन बुक कराए गए जनरल टिकट को दोबारा इस्तेमाल न कर सके. एनसीआर में भी दो माह पूर्व यह सेवा शुरू की गई थी. यहां भी कई फ्रॉड की शिकायतें आईं थी.
खुद ब खुद हट जाएगा टिकट
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया गया टिकट यात्रा के बाद स्वत: हट जाएगा. इसके साथ ही इसका स्क्रीन शॉट भी नहीं लिया जा सकेगा. यात्रा टिकट एक बार बन जाने के बाद यह टिकट रद्द नहीं होगा.
ऐसे बुक करना होगा टिकट
स्मार्ट फोन से ऐप को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद इस ऐप पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर व जन्मतिथि लिखना होगा. इसके बाद एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण होगा.
ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल कहते हैं कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा का शुभारंभ किया गया था. इसका दुरुपयोग न हो, इसके लिए इसका सिक्योरिटी सिस्टम में कुछ बदलाव किए गए है.