कानपुर

ऑक्सीजन आपकी जेब में, आर्आईटी कानपुर ने बनायी ऑक्सीराइज, कीमत सिर्फ 499 रुपये है दाम

एक ऑक्सीराइज से लिये जा सकते हैं 200 शाॅट्स, मरीज की बचायी जा सकती है जान। अस्थमा मरीजों और जवानों के लिए भी कारगर।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 8:02 PM IST
oxy rise

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर. कोरोना से बचाव के लिये सैनेटाइजर की तरह ऑक्सीजन भी साथ लेकर चला जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर कहीं भी मरीज को ऑक्सीजन के शॅट्स देकर उसकी जान बचाई जा सकेगी। अस्थमा रोगियों और जवानों के लिये ये बेहद कारगर साबित हो सकती है। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र ने 'ऑक्सीराइज' नाम एक बोतल बनाई है, जिसमें 10 लीटर ऑक्सीजन आती है। इसकी कीमत सिर्फ 499 रुपये रखी गई है। इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे swasa.in पर खरीदा जा सकता है।


इसे बनाने वाले आईआईटी के पूर्व छात्र और ई स्पिन नैनोटेक प्राइवेट लिमिटेड के डाॅ. संदीप पाटिल के अनुसार 300 ग्राम की 'ऑक्सीराइज’ बोतल में 10 लीटर ऑक्सीजन कंप्रेस कर भरी गई है। एक बोतल से 200 शाॅट्स लिये जा सकते हैं। इसमें लगे डिवाइस की मदद से मरीज मुंह में स्प्रे करके ऑक्सीजन ले सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल रोजाना 1000 बोतल का प्रोडक्शन किया जा रहा है।


डाॅ. संदीप के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भीषण किल्लत को देखते हुए इमरजेंसी में काम आने वाले पोर्टेबल ऑक्सीजन बनाने का विचार आया। इसके बाद उनकी टीम ने मिलकर 'ऑक्सीराइज' तैयार किया। पोर्टेबल होने के चलते इसे आसानी से मेडिकल किट या बैग में रखा जा सकता है। बताते चलें कि डाॅ. संदीप पाटिल की टीम इसके पहले 5 लेयर का N95 मास्क भी बना चुकी है।

Published on: