
कानपुर। चकेरी एअरपोर्ट से हवाई यात्रा का शुभारंभ करने के लिए आज सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने के लिए सुबह एअरपोर्ट जाने के लिए अपने-अपने घरों से निलक पड़े। जानकारी मिलते ही पुलिस के अलाधिकारी मौके पर पहुंचे और सपाईयों को एक घर के अंदर नजरबंद कर दिया। सपा नेत्री उजमा सोलंकी ने बताया कि कानपुर के लोगों की मांग के तहत हम लोग एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन ने कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए हम सभी को घरों में के ंअदर नजर बंद कर दिया। सपा नेत्री ने कहा कि सपाई एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर करने की मांग कर रहे थे. इसी से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे.लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया और उन्हें नजरबंद कर दिया गया। एयरपोर्ट का नाम बदलने की मुहिम आगे भी जारी रखेंगा।
निकले तो जाओगे जेल
कानपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एअरपोर्ट का नाम शहीदे-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर करने के लिए मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को को ज्ञापन देने वाले थे, लेकिन उन्हें दौरे से पहले ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया। दस पर सपा नेत्री उजमा सोलंकी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के पहले देररात से पुलिस सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को को उनके घर के अंदर नजरबंद कर दिया। पुलिसवालों ने धमकी दी कि अगर यहां से भागने की कोशिश की तो गंभीर धारा लगा कर जेल भेज दिए जाओगे। सपा नेत्री ने कहा कि सीएम योगी व उनके अफसर तानाशाही रवैया अख्तियार कर रहे हैं। संविधान के हकों को कुचला जा रहा है। जिस तरह से सपाईयों को रोका गया वो लोकतंत्र के लिए कड़ा आघात है।
जनता के सवालों से बच रहे सीएम
सपा नेत्री ने कहा कि एक साल का कार्यकाल योगी सरकार ने पूरा कर लिया। बावजूद कानपुर का विकास नहीं हुआ। शहर में अपराध चरम पर है तो गंगा के जल में कीड़े पड़ गए हैं। युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो किसान फसल की बर्बादी के चलते फांसी पर झूल रहे हैं। सीएम योगी के राज में पूरा प्रदेश डर के छाए में जी रहा है। सपा नेत्री ने सीएम को चैलेंज करते हुए कहा कि वो बताएं कि इन 365 दिनों में कानपुर के लिए उन्होंने क्या किया है। गंगा के नाम पर वोट ले रहे हैं पर सफाई नहीं करवा रहे। टॉयलेट को लेकर योगी सरकार बड़े-बड़े दावे कर अधिकारियों को पुरूस्कार दे रही है पर जमीन में आज भी सैकड़ों लोग खुले में शौंच कर रहे हैं।
एअरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे सीएम
शहर के अहिरवां एयरपोर्ट से करीब एक साल बाद फिर से शुरू होने जा रही हवाई सेवा का भव्य शुभारंभ आज होगा। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद मुरली मनोहर जोशी स्पाइस जेट के विमान को हरी झंडी दिखाकर कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा की शुरुआत करेंगे। कानपुर-दिल्ली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने आ रहे मुख्यमंत्री शहर में करीब दो घंटे रुकेंगे। सोमवार को आए शेड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकॉप्टर से चलेंगे और दोपहर 1ः10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। दोपहर 1ः20 बजे एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज में पहुंचेंगे। समारोह में हिस्सा लेने के बाद तीन बजे स्पाइस जेट की कानपुर-दिल्ली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद कार द्वारा वीआईपी लाउंज से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। 3ः10 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।