कानपुर

कानपुर की सिकंदरा सीट से ये होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, कभी महिमा चौधरी ने किया था प्रचार

सिकंदरा सीट पर कांग्रेस ने प्रभाकर पांडे को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

2 min read

लखनऊ/कानपुर. बीजेपी के पूर्व विधायक मथुरा पाल के देहांत के बाद कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट खाली हो गई थी जिस पर 21 दिसम्बर को चुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस ने प्रभाकर पांडे को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस बात की घोषणा गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में की गई। प्रभाकर को विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन कांग्रेस-सपा गठबंधन के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला था। फिर वह निर्दलीय ही चुनाव लड़े थे लेकिन जीत नही सके थे।

महिमा चौधरी ने किया था प्रचार

सिकंदरा सीट पर जब प्रभाकर पांडे ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था तो नामांकन के वक्त महिमा चौधरी भी उनके साथ थीं। पर्चा दाखिल करने के बाद महिमा चौधरी प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय के साथ सड़क पर निकल पड़ी। चेहरे पर स्माइल और आंखों में काला चश्मा देख लोग जहां के तहां ठहर गये। चारों तरफ लोग सिर्फ निहारते ही जा रहे थे। भीड़ का फायदा उठाते हुये महिमा ने सभी से हाथ जोड़कर प्रभाकर के लिये वोट मांगे थे। उपचुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं किया गया है। दोनों ही पार्टी अपने कैंडिडेट्स उतारेंगी।

4 दिसम्बर को नाम नामांकन की आखिरी तारीख होगी। पांच को पर्चों की जांच होगी और नाम वापसी की आखिरी तारीख 7 दिसम्बर नियत की गई है। मतदान 21 दिसम्बर को होगा। 24 दिसम्बर को मतगणना होगी। ये चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे।

सिकंदरा विधानसभा सीट से विधायक रहे मथुरा पाल का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। जिसके बाद खाली हुई इस विधानसभा सीट से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर सूबे के मुखिया सीएम योगी को चुनाव लड़ाने की मांग करते हुए बड़ी सी होर्डिंग लगा दी है। ये होर्डिंग इस समय चर्चा का विषय बनी हुयी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सिकन्दरा सीट से चुनाव लड़ें।

Published on:
30 Nov 2017 04:03 pm
Also Read
View All