कानपुर

नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

Pre-monsoon activities start next week कानपुर में नौ तपा तपने की संभावना समाप्त हो गई है। प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने वाली है। ‌मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में दस्तक देती है। ‌कानपुर मंडल में इस तारीख से मानसून की बारिश होने की संभावना है।
2 min read
May 25, 2025
अगले हफ्ते से प्री मानसून की बारिश (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Pre-monsoon activities start next week मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जब बीते शनिवार को केरल में मानसून की पहली बारिश हुई। इसके पहले 16 वर्ष पहले मानसून इतनी जल्दी पहुंचा था। जब 23 मई 2009 में मानसून में दस्तक दी थी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस बार मानसून जमकर बरसेगा। मानसून की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि कानपुर मंडल के जिलों में मानसून की बारिश के लिए करीब 25-26 दिन इंतजार करना पड़ेगा। मानसून 2025 पर 'अल नीनो प्रणाली' का असर नहीं पड़ेगा।

मौसम विभाग में मानसून 2025 के विषय में अपडेट किया है इसके साथ ही नौतपा के विषय में भी जानकारी दी गई है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून 2025 'जेट की स्पीड' से आगे बढ़ रहा है। प्री मानसून की गतिविधियां अगले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। जिसके कारण नौ तपा तपने की संभावना खत्म हो गई है। ‌19-20 जून तक मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जायेगा। ‌इस बार सामान से अधिक बारिश होने की संभावना है। जल भराव की स्थिति से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादलों के कारण लोगों को तेज धूप से राहत मिलेगी। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 26 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और उनकी 29 डिग्री देने की संभावना है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कानपुर में बृहस्पतिवार तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 27 मई का तापमान 29 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 28 मई का तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच, 29 मई गुरुवार (बृहस्पतिवार) को 28 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 30 मई शुक्रवार को 28 से 39 डिग्री के बीच, शनिवार 31 मई को तापमान 28 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 30 साल 31 में को बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
25 May 2025 07:07 am
Published on:
25 May 2025 07:07 am